Homeदेश-समाजचर्च आई 9 साल की 3 बच्चियों का 70 साल के पादरी ने किया...

चर्च आई 9 साल की 3 बच्चियों का 70 साल के पादरी ने किया यौन शोषण, फरार

बच्चियाँ चर्च में अपनी सेवाएँ देने के बाद पादरी के दफ्तर में आशीर्वाद लेने गई थीं। इसी दौरान आशीर्वाद देने के बहाने पादरी ने तीनों का बारी-बारी से यौन शोषण किया। आरोपित पादरी जॉर्ज पदयट्टी के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

धर्म की आड़ में यौन शोषण करने वाले एक 70 वर्षीय पादरी का घिनौना चेहरा सामने आया है। मामला केरल के एर्नाकुलम के चेंदामंगलम का है। यहाँ के सीरियन कैथलिक चर्च के पादरी जॉर्ज पदयट्टी ने आर्शीवाद लेने आई मासूम बच्‍च‍ियों का यौन शोषण किया।

घटना पिछले महीने की है। जानकारी के मुताबिक, 9 साल की तीनों बच्चियाँ चर्च में अपनी सेवाएँ देने के बाद चर्च स्थित दफ्तर में पादरी का आशीर्वाद लेने गई थीं। इस दौरान आशीर्वाद देने के बहाने पादरी ने तीनों नाबालिगों से बारी-बारी से यौन शोषण किया। पुलिस ने बताया कि यह घटना एक महीने पुरानी है और केस दर्ज होने के बाद से ही पादरी फरार चल रहा है।

आरोपित पादरी जॉर्ज पदयट्टी के खिलाफ वडक्केकरा थाने में पॉक्सो ऐक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस पादरी को गिरफ्तार करने में जुटी है। इस संबंध में साइरो-मालाबार चर्च के एक सूत्र ने बताया कि पादरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के साथ ही पुलिस की जाँच में सहयोग करने का आदेश दिया गया है।

गौरतलब है कि इसी तरह की एक घटना में, थालास्सेरी पॉक्सो अदालत ने कैथोलिक पादरी रॉबिन वडक्कमचेरी को नाबालिग लड़की के साथ रेप करने और उसे कैद रखने के आरोप में 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। साथ ही उस पर 3 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -