Homeदेश-समाज'आखिरी किश्त मैं भर दूँगा, बस अपनी बेटी से शादी करवा दे': बाइक लोन...

‘आखिरी किश्त मैं भर दूँगा, बस अपनी बेटी से शादी करवा दे’: बाइक लोन लेने वाले हिंदू को रिकवरी एजेंट ‘आहीम खान’ ने धमकाया, जाँच में जुटी UP पुलिस

पुत्तू लाल को आहीम खान ने लगातार फोन करके गालियाँ दी और परेशान किया। एक दिन आहीम खान ने पुत्तू लाल को बेटी से निकाह करवाने को कह दिया। आहीम खान ने फोन पर पुत्तू लाल से कहा, "आखिरी किश्त मैं भर दूँगा, बस अपनी लड़की से निकाह करवा दे।"

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में फाइनेंस कंपनी के एजेंट आहीम खान ने एक हिन्दू व्यक्ति को बाइक का लोन ना चुकाने पर प्रताड़ित किया। उसने हिन्दू व्यक्ति की पुत्री का निकाह अपने साथ करवाने का दबाव डाला। आहीम खान ने कहा कि अगर हिन्दू व्यक्ति बेटी का निकाह उससे करवा दे तो वह खुद ही बाकी EMI चुका देगा। इस मामले में पीड़ित ने FIR दर्ज करवाई है।

यह पूरा मामला लखीमपुर खीरी के भीरा थाने का है। यहाँ के रहने वाले पुत्तू लाल ने एक बाइक कर्ज के माध्यम से ली थी। वह इसकी लगातार किश्तें भी भर रहे थे। हालाँकि, पुत्तू लाल बाइक की अंतिम किश्त किसी कारण से नहीं भर पाए, जिसके बाद लोन रिकवरी एजेंट आहीम खान ने उन्हें प्रताड़ित करना चालू किया।

पुत्तू लाल को आहीम खान ने लगातार फोन करके गालियाँ दी और परेशान किया। एक दिन आहीम खान ने पुत्तू लाल को बेटी से निकाह करवाने को कह दिया। आहीम खान ने फोन पर पुत्तू लाल से कहा, “आखिरी किश्त मैं भर दूँगा, बस अपनी लड़की से शादी करवा दे।”

आहीम खान की इन धमकियों का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर गालियाँ भी बक रहा है। हालाँकि, इस ऑडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है। आहीम खान की इस प्रताड़ना से तंग आकर पुत्तू लाल ने पुलिस को शिकायत दी और कार्रवाई की माँग की है।

शिकायत के बाद भीरा थाने में आहीम खान के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। इसके बाद इस मामले में FIR दर्ज करवाई गई। ऑपइंडिया के पास इस मामले की FIR कॉपी मौजूद है। ऑपइंडिया ने इस मामले में भीरा थाना प्रभारी से भी बात की है।

पीड़ित ने करवाई FIR

ऑपइंडिया से बातचीत में उन्होंने बताया, “अभी आरोपित के विषय में सही डिटेल्स का पता नहीं लगा है। जैसे ही पूरी जानकारी सामने आती है, उसके खिलाफ दबिश डाली जाएगी। कार्रवाई के लिए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पीड़ित को लगातार फोन से परेशान किया जा रहा था। परेशान करने वाले के फोन के माध्यम से उसकी लोकेशन निकलवाई जा रही है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

Antifa के आतंक पर BBC का पर्दा: हमलावरों को बताया ‘प्रदर्शनकारी’, अमेरिकी कोर्ट ने ICE सेंटर पर हमले और पुलिसकर्मी को गोली मारने को...

अमेरिका के टेक्सास ICE सेंटर हमले और पुलिस अधिकारी पर गोलीबारी में दोषी 8 Antifa सदस्यों को BBC ने अपनी रिपोर्ट में बताया प्रदर्शनकारी।

बऊबाजार ब्लास्ट के ‘मास्टरमाइंड’ की रिहाई पर SC की रोक, कोलकाता में ‘हिंदुओं को मारना’ चाहता था राशिद खान: पढ़ें- कैसे ममता सरकार ने...

बऊबाजार विस्फोट के दोषी राशिद खान की रिहाई फिलहाल रुकी, सुप्रीम कोर्ट अब दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश की समीक्षा करेगा।
- विज्ञापन -