Homeदेश-समाजकन्हैया लाल के हत्यारों को लात-घूसों से धुना, चप्पल-जूते से भी पिटाई: कोर्ट परिसर...

कन्हैया लाल के हत्यारों को लात-घूसों से धुना, चप्पल-जूते से भी पिटाई: कोर्ट परिसर में ‘मारो-मारो’ कहते दौड़ी भीड़, फाड़ डाले कपड़े

आरोपितों की सुरक्षा में मद्देनजर अदालत में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। NIA की टीम भी मौके पर मौजूद थी। कानूनी प्रक्रियाओं के बाद दोनों आरोपितों को 12 जुलाई तक NIA की कस्टडी में भेज दिया गया।

राजस्थान के उदयपुर में 28 जून को हुई कन्हैयालाल की हत्या के चारों आरोपितों की जयपुर कोर्ट में वकीलों ने पिटाई कर दी है। पिटाई में वकीलों के साथ अदालत आए कुछ अन्य लोग भी शामिल थे। इस बीच न्यायालय ने दोनों आरोपितों को 10 दिन के लिए NIA की रिमांड पर भेज दिया है। यह वाकया आज 2 जुलाई 2022 (शनिवार) का है।

पिटाई के वायरल हो रहे वीडियो में पुलिस चारों को भीड़ से बचाने का प्रयास कर रही है। इस दौरान वकीलों की पुलिस से धक्कामुक्की भी होती है। काफी शोर-शराबे के बीच आखिरकार चारों को जैसे-तैसे पुलिस वाहन में लाद कर पुलिस अपने साथ ले गई। इस दौरान भीड़ की तरफ से मारो-मारो की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। रिमांड के लिए आज इनकी पेशी जयपुर के विशेष राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) कोर्ट में थी। यह मामले फ़िलहाल सीबीआई कोर्ट संख्या 1 में ही सुने जा रहे हैं।

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक चारों आरोपितों के कपड़े फाड़ दिए गए हैं। आरोपितों पर जूते चप्पलों से हमला किया गया। चारों को चोटें भी आई हैं। इन सभी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। चारों को बचाते हुए कुछ पुलिसकर्मी भी आंशिक रूप से घायल हुए हैं जिनको प्राथमिक उपचार दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपितों की सुरक्षा में मद्देनजर अदालत में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। NIA की टीम भी मौके पर मौजूद थी। कानूनी प्रक्रियाओं के बाद दोनों आरोपितों को 12 जुलाई तक NIA की कस्टडी में भेज दिया गया। दोनों को कोर्ट से ले जाते समय वकीलों की भीड़ ने अचानक आरोपितों पर हमला बोल दिया और चारों की लात-घूसों से पिटाई कर दी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -