Homeदेश-समाजमस्कट से भारत के लिए एयर इंडिया ने भरी उड़ान, एयरहोस्टेस सुरभि खातून ने...

मस्कट से भारत के लिए एयर इंडिया ने भरी उड़ान, एयरहोस्टेस सुरभि खातून ने मलाशय में छिपा रखा था 1 किलो सोना: केरल के कन्नूर एयरपोर्ट पर पकड़ी गई

सुरभि खातून नाम की एयरहोस्टेट अपने प्राइवेट पार्ट (मलाशय) में 1 किलो के करीब सोना छिपाकर भारत आ रहीं थीं, लेकिन इसकी सूचना किसी ने राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों को दे दी और सुरभि खातून गिरफ्तार हुई।

केरल के कन्नूर में एयर इंडिया की एक एयरहोस्टेस को सोना तस्करी करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सुरभि खातून नाम की एयरहोस्टेट अपने प्राइवेट पार्ट (मलाशय) में 1 किलो के करीब सोना छिपाकर भारत आ रहीं थीं, लेकिन इसकी सूचना किसी ने राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों को दे दी और सुरभि खातून गिरफ्तार हुई।

छानबीन में सामने आया कि सुरभि खातून पहले भी सोने की तस्करी के कई मामलों में शामिल रही है। इसके बाद जाँच अधिकारियों ने इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता पर पूछताछ की। पता लगाया गया कि कहीं केबिन क्रू के अन्य सदस्य भी सोने तस्करी की गतिविधियों में तो शामिल नहीं थे।

अभी तक पूछताछ से कथिततौर पर चालक दल के कुछ और सदस्यों की मिली-जुली भगत सामने आई है। ऐसे में सुरभि खातून के बाद कुछ और गिरफ्तारियाँ भी हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि ये नाम सुरभि ने ही अधिकारियों को बताए हैं। उसने ये भी बताया है कि उसे तो तस्करी गथिविधियों के लिए काम पर रखा गया था, इसमें से उसे हर डिलीवरी का कमीशन आता था।

बता दें कि डीआरआई अधिकारियों ने ओमान की राजधानी मस्कट से उड़ान भरकर भारत आने वाली एयर इंडिया एक्प्रेस की फ्लाइट में हो रही सोने तस्करी से जुड़ी जानकारी पाने के बाद ये कार्रवाई की। जाँच के बाद उसके शरीर से करीबन 960 ग्राम सोना बरामद हुआ। अधिकारियों ने उसे पूछताछ के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और बाद में उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -