Homeदेश-समाजश्राइन में शिवलिंग, पर दरगाह बता उर्स मनाने जुट गए मुस्लिम, शिव भक्तों पर...

श्राइन में शिवलिंग, पर दरगाह बता उर्स मनाने जुट गए मुस्लिम, शिव भक्तों पर पथराव: कर्नाटक के कलबुर्गी का मामला, 165 पर FIR

हिन्दू संगठनों के मुताबिक धर्मस्थल पहले शिव मंदिर था। बाद में वहाँ पर इस्लामी ताकतों ने दरगाह बना दी थी। जबकि मुस्लिम पक्ष उस दरगाह को सदियों पुराना बता रहे हैं। हर साल महाशिवरात्रि पर वहाँ गणाभिषेक कार्यक्रम होता है।

कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के आलंद में एक धर्म स्थल को ले कर साम्रदायिक तनाव की खबर है। यहाँ एक धर्मस्थल के अंदर शिवलिंग होने के चलते हिन्दू समाज के लोग शिवरात्रि के दिन (1 मार्च) को वहाँ भजन और पूजा के लिए जमा हुए थे। इसी दिन इस जगह को लाडले मशक दरगाह बताने वाला मुस्लिम समुदाय यहाँ उर्स मनाने के लिए जमा हुआ था। इसी दौरान विवाद होने के चलते दोनों पक्ष कुछ घंटों के लिए आमने-सामने आ गए थे। इस मामले में पुलिस ने अब तक दोनों समुदायों के 165 लोगों पर केस दर्ज किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तनाव के दौरान मुस्लिम पक्ष ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों पर पथराव किया। इस पत्थरबाजी की चपेट में केंद्रीय उर्वरक राज्य मंत्री भगवंत खूबा और स्थानीय भाजपा विधायक सुभाष गुट्टेदार भी आ गए थे। डिप्टी कमिश्नर की गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वो जैसे-तैसे सुरक्षित बाहर निकाले गए। जवाब में हिन्दू संगठनों ने भी पत्थर फेंके। बुधवार (2 मार्च) को पुलिस ने 10 महिलाओं सहित लगभग 167 लोगों को हिरासत में लिया है। इन सभी पर सरकारी सम्पत्ति सम्पत्ति को नुकसान पहुँचाने और धारा 144 के उल्लंघन के आरोप हैं।

कलबुर्गी की पुलिस अधीक्षक ईशा पंत ने हालत को संभालने की कोशिश की। उन्होंने दोनों पक्षों से बात कर उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की। इस दौरान दरगाह कमेटी ने गेट खोलने से मना कर दिया। इस दौरान दोनों में से कोई भी पक्ष अंदर श्राइन तक नहीं जा पाया।

हिन्दू संगठनों के मुताबिक धर्मस्थल पहले शिव मंदिर था। बाद में वहाँ पर इस्लामी ताकतों ने दरगाह बना दी थी। जबकि मुस्लिम पक्ष उस दरगाह को सदियों पुराना बता रहे हैं। हर साल महाशिवरात्रि पर वहाँ गणाभिषेक कार्यक्रम होता है। दरगाह के अंदर ही मंदिर है जिसमें यह शिवलिंग मौजूद है। मंगलवार को हुई घटना के बाद श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुतालिक, हिन्दू नेता चैत्रा कुन्दपुरा और संत सिद्धलिंगा स्वामी के कलबुर्गी में घुसने पर रोक लगा दी गई है। प्रमोद मुतालिक को शाहाबाद पुलिस ने जिले में घुसते समय रोक लिया है।

कॉन्ग्रेस नेता और पूर्व विधायक बी आर पाटिल ने इस मामले में भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने इस तनाव की वजह भाजपा नेताओं को बताते हुए उन पर केस दर्ज करने की माँग की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को भी हालत संभालने में नाकाम बताया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मैं 15000 लोगों को मारना चाहता था’: पढ़ें- कौन है फैय्याज प्रेमजी जो ‘इम्युनिटी बूस्टर’ बताकर बाँट रहा था जहरीले कैप्सूल, कितना खतरनाक होता...

मुंबई के मुहर्रम जुलूस को निशाना बनाने वाले फय्याज प्रेमजी ने पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं उसका कहना है कि वह 15000 लोगों को मारना चाहता था।

कहीं लहराई तलवारें, कहीं चाकू गोदकर ले ली जान तो कहीं AK-47 दिखा फैलाई दहशत: मुहर्रम पर कई राज्यों में इस्लामी कट्टरपंथियों ने की...

देश के अलग-अलग हिस्सों से मुहर्रम के दौरान विवाद, झड़प और हिंसा की कई घटनाएँ सामने आई हैं। कहीं युवक की हत्या की गई को कहीं पुलिस पर हमला।
- विज्ञापन -