Wednesday, July 9, 2025
Homeदेश-समाजअसम सरकार का पाकिस्तानी तौकीर शेख के खिलाफ FIR का आदेश, कॉन्ग्रेस MP गौरव...

असम सरकार का पाकिस्तानी तौकीर शेख के खिलाफ FIR का आदेश, कॉन्ग्रेस MP गौरव गोगोई की बीवी का था सुपरवाइजर: ISI कनेक्शन का आरोप

कैबिनेट ने भारत में उन लोगों और संगठनों की जाँच करने को भी कहा है, जो अली तौकीर शेख से जुड़े हुए थे और उसके काम में सहायता की थी। असम कैबिनेट ने कहा है कि इस जाँच के लिए पुलिस केन्द्रीय एजेंसियों की सहायता भी ले और पूरी सच्चाई सामने रखे।

कॉन्ग्रेस सांसद गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी के सुपरवाइजर रहे पाकिस्तानी अली तौकीर शेख के खिलाफ अब जाँच होगी। असम सरकार ने अली तौकीर शेख के खिलाफ एक FIR दर्ज किए जाने का आदेश दिया है। पुलिस अब अली तौकीर शेख और उसके गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के साथ लिंक पर जाँच करेगी।

रविवार (16 फरवरी, 2025) को असम कैबिनेट की बैठक में इस मामले की जाँच करवाने का फैसला लिया गया। कैबिनेट ने असम DGP को इस मामले में एक केस दर्ज करने का आदेश दिया है। कैबिनेट ने कहा है कि पुलिस असम और पूरे भारत में अली शेख के नेटवर्क की जाँच करे।

कैबिनेट ने भारत में उन लोगों और संगठनों की जाँच करने को भी कहा है, जो अली तौकीर शेख से जुड़े हुए थे और उसके काम में सहायता की थी। असम कैबिनेट ने कहा है कि इस जाँच के लिए पुलिस केन्द्रीय एजेंसियों की सहायता भी ले और पूरी सच्चाई सामने रखे।

असम कैबिनेट ने कहा है कि तौकीर पाकिस्तान सरकार से जुड़ा रहा है और CDKN तथा LEAD पाकिस्तान नाम के दो संगठन भी चलाता था। इनमें एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई भी हिस्सा थीं। यह संगठन भारत और पाकिस्तान दोनों में काम करते हैं। कैबिनेट ने कहा कि एलिजाबेथ और तौकीर के जुड़े होने की बात भी सामने आई है।

कैबिनेट ने कहा है कि एक पाकिस्तानी का भारत के आंतरिक और नीतिगत मामलों में ऐसा दखल संदेह पैदा करता है। कैबिनेट ने कहा कि कथित तौर पर पर्यावरण के लिए काम करने वालों का असल उद्देश्य क्या था, इसको लेकर जाँच की जानी चाहिए।

CM हिमंता बिस्वा सरमा ने इस मामले में कैबिनेट बैठक के बाद कहा, “अली के सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि वह भारत विरोधी और असम विरोधी हैं। इसलिए एक सांसद की पत्नी का शादी के बाद भी पाकिस्तान जाना निश्चित रूप से संदेह और सवालों को जन्म देता है। कैबिनेट ने आज DGP से इस मामले में जाँच करने को कहा है।”

उन्होंने कहा, “एलिजाबेथ ने 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में गौरव गोगोई के प्रचार के दौरान भी काम किया था। इसलिए पुलिस इस बात की भी जाँच करेगी कि क्या उन्होंने भारत की चुनाव प्रक्रिया में भाग लेकर अपने वीजा नियमों का उल्लंघन किया है।”

गौरतलब है कि गौरव गोगोई की ब्रिटिश नागरिक पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न ने 2011 से 2015 के बीच पाकिस्तान में काम किया है। उनके दिल्ली में भी काम करने के दौरान एक सुपरवाईजर पाकिस्तानी था। मुख्यमंत्री बिस्वा सरमा ने उनके इस्लामाबाद जाने और विवाह के 13 वर्षों तक भारतीय नागरिकता नहीं लेने को लेकर भी प्रश्न खड़े किए थे। अब इस पर जाँच होगी।

वहीं कॉन्ग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने इस मामले में लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कही है। उन्होंने इसे जनता का ध्यान भटकाने की एक साजिश करार दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

व्यापार में निष्पक्षता या अमेरिका को घाटे से बचाना: BRICS देशों पर 10% टैरिफ के बाद भारत पर कितना पड़ेगा असर, ग्लोबल ट्रेड वार...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 1 अगस्त 2025 से BRICS देशों पर 10% टैरिफ लगाने का अल्टीमेटम दिया है। इसमें भारत भी शामिल है।

कहीं रोकी ट्रेन, कहीं चक्का जाम… ‘बिहार बंद’ कर INDI गठबंधन ‘लोकतंत्र’ का बजा रहा गाना: गाँधी सेतु बंद-हाईवे पर रोकी गाड़ियाँ, राहुल गाँधी...

विपक्षी INDI गठबंधन ने बुधवार (09 जुलाई 2025) को वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर बिहार बंद का ऐलान किया है। पटना के मनेर में INDI गठबंधन कार्यकर्ताओं ने NH 30 को जाम कर आगजनी की।
- विज्ञापन -