Homeदेश-समाजमालगाड़ी को पलटाने के लिए पटरी पर जानबूझकर डाल दिया बाइक का पहिया, रिपोर्ट...

मालगाड़ी को पलटाने के लिए पटरी पर जानबूझकर डाल दिया बाइक का पहिया, रिपोर्ट में दावा- अलीगढ़ की साजिश में आया अफ़सान का नाम

20 अगस्त की सुबह 7:45 बजे तलासपुर गाँव से गुजरते हुए थर्ड लाइन पर मालगाड़ी की स्पीड कम नहीं होती तो हादसा हो सकता था। गनीमत ये रही कि उस समय मालगाड़ी की स्पीड कम थी और व्हील के ट्रेन से टकराते ही इमरजेंसी ब्रेक लगाने से ट्रेन रुक गई।

कानपुर में साबरमती एक्स्प्रेस को डिरेल करने की घटना के बाद दो दिन पहले अलीगढ से मालगाड़ी को डिरेल करने की साजिश सामने आई थी। छानबीन में पटरी पर से एक बाइक का एलॉय व्हील मिला था जिसे देख लोगों ने अंदाजा लगाया कि शायद इस व्हील को इसलिए रखा गया ताकि रेल पटरी से उतर जाए और एक हादसा और हो जाए। अब इसी मामले में व्हील को रखने वाले का नाम सामने आया है।

टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपित का नाम अफसान है। उसी पर ट्रेन को डिरेल करने की साजिश रचने का आरोप है। कहा जा रहा है कि अगर 20 अगस्त की सुबह 7:45 बजे तलासपुर गाँव से गुजरते हुए थर्ड लाइन पर मालगाड़ी की स्पीड कम नहीं होती तो हादसा हो सकता था। गनीमत ये रही कि उस समय मालगाड़ी की स्पीड कम थी और व्हील के ट्रेन से टकराते ही इमरजेंसी ब्रेक लगाने से ट्रेन रुक गई।

बाद में इस घटना की जानकारी सुरक्षाकर्मियों को दी गई और फिर पड़ताल शुरू हुई। आरपीएफ के एएसआई धीरज ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचकर सब देखा तो उन्हें मौके पर से बाइक का एलॉय व्हील एक प्लास्टिक के बोरे में भरा पड़ा मिला। इसके साथ ही ट्रैक के पास कुछ टूटे हुए टुकड़े भी मिले। बाद में रिपोर्ट तैयार करके उच्च अधिकारियों को भेजी गई जिसके बाद घटना करने वालों की तलाश शुरू हुई।

अंदाजा लगाया गया कि ये काम किसी बाइक चोरी करने वाली गैंग का हो सकता है जिन्हें बाइक के टुकड़े करके बेचना हो और वो चाहते हों कि इसके टायर के भी टुकड़े हो जाए। हालाँकि बाद में इस मामले में अफसान का नाम सामने आया। रिपोर्ट में अफसान को कैलपुर का निवासी बताया जा रहा है। अब सुरक्षाकर्मी उससे आगे की पूछताछ करेंगे। वहीं कुछ संदेह होने पर पुलिस को सूचित करके इस मामले में केस दर्ज करवाया जाएगा।

मालूम हो कि इस घटना से कुछ दिन पहले कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस को पलटने की साजिश सामने आई थी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साफ बताया था कि रेल किसी भारी चीज से टकराने के बाद डिरेल हुई है। इस हादसे में साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे डीरेल हो गए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।
- विज्ञापन -