Homeदेश-समाजब्यूटी पार्लर वाली जाहिला बेगम का हनीट्रैप: एक ने ₹50 लाख देकर किया सुसाइड,...

ब्यूटी पार्लर वाली जाहिला बेगम का हनीट्रैप: एक ने ₹50 लाख देकर किया सुसाइड, दूसरे से ₹30 लाख वसूले; अब गैंगस्टर एक्ट में एक्शन

बिजनेसमैन शैलेश जड़िया ने उसकी ब्लैकमेलिंग से तंग आकर सुसाइड कर लिया था। इसके बाद वह गिरफ्तार की गई थी। लेकिन जेल से छूटते ही उसने लखनऊ के एक युवक को अपना शिकार बना लिया।

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक महिला को लखनऊ के युवक को हनी ट्रैप में फँसाकर 30 लाख रुपए वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस महिला का नाम जाहिला बेगम है। वह ब्यूटी पार्लर चलाती है। यह पहली बार नहीं है, जब जाहिला ने किसी शख्स को हनी ट्रैप में फँसाया है। इससे पहले उसने इस साल मई में एक सर्राफा व्यापारी को भी अपना शिकार बनाया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिजनेसमैन शैलेश जड़िया को प्रेम जाल में फँसाने के बाद जाहिला ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगी। ब्लैकमेल कर उसने व्यापारी से करीब 50 लाख रुपए वसूले थे। बाद में वह और बड़ी रकम की माँग कर रही थी। बार-बार धमकियों से तंग आकर व्यापारी ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस मामले की जाँच करने के बाद जाहिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन जेल से बाहर आने के बाद वह फिर इसी काम में लग गई।

जेल से छूटने के बाद वह सोशल मीडिया पर फिर एक्टिव हो गई। इस बार उसने लखनऊ के रहने वाले इरसाद शहाद खान को अपने जाल में फँसाया। वह उससे चैटिंग करने लगी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। बाद में महिला ने शहाद के साथ भी वही किया, जो वह अपने हर शिकार के साथ करती थी। उसने शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो बनाया। फिर खान को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उससे करीब 30 लाख रुपए वसूले। कुछ रिपोर्ट में यह रकम 40 लाख रुपए बताई गई है। महिला की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने लखनऊ में मामला दर्ज कराया। कुछ मीडिया रिपोर्ट में गिरफ्तार की गई महिला का नाम राहिला बेगम बताया जा रहा है।

बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि इस महिला ने सर्राफा व्यापारी को अपने प्रेमजाल में फँसाकर काफी पैसा ऐंठा था। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में उसको जेल भेजा गया था। अब दूसरा प्रकरण सामने आया है, जिसमें एक युवक से फेसबुक के जरिए उसका सम्पर्क हुआ था। सम्पर्क के बाद दोनों काफी निकट आ गए। बाद में युवक को पता चला कि महिला शादीशुदा है। महिला के पास युवक की आपत्तिजनक तस्वीरें और फोटो थी, जिसके चलते उसने उससे 30 से 40 लाख रुपए अपने खाते में डलवा लिए, जिसके प्रमाण भी मिले हैं। महिला को जेल भेजा गया है और छानबीन की जा रही है। वहीं इस मामले में SP अभिनंदन ने कहा कि आरोपित महिला के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘हिन्दू एक गाली, इसका मतलब चोर, डाकू, गुलाम’ बोलने वाले ईसाई संगठन के 11 लोगों को राहत नहीं: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने केस रद्द करने...

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने हिंदू धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले ईसाई संगठन के 11 कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर रद्द करने से इनकार कर दिया है।

बेटा UP पुलिस में SI, बाप लोगों को बनाता है ईसाई: मीडिया रिपोर्ट, शिकायत के बाद प्रेमपाल गिरफ्तार, जानिए- बरेली SP ने क्या बताया,...

बरेली के मीरगंज में ईसाई धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने मिशनरी के प्रेमपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 6 ईसाइयत की किताबें बरामद की हैं
- विज्ञापन -