Homeदेश-समाजजहाँ शकीना ग्राम प्रधान, वहाँ काँवड़ यात्रा नहीं आसान: मर्दों ने रोका रास्ता, औरतों...

जहाँ शकीना ग्राम प्रधान, वहाँ काँवड़ यात्रा नहीं आसान: मर्दों ने रोका रास्ता, औरतों ने छतों से फेंके पत्थर-गंदा पानी, बंद करवाया DJ

काँवड़ियों का जत्था जब परगवां गाँव से गुजरा तो वहाँ की ग्राम प्रधान शकीना के ससुर इश्तियाक ने उनका रास्ता रोक दिया। DJ बंद करने का दबाव बनाया। जत्थे में चल रहे जेनरेटर को बंद कर दिया।

उत्तर प्रदेश के बरेली में कॉंवड़ियों का रास्ता रोके जाने, उन पर गंदा पानी फेंकने और पथराव की घटना सामने आई है। आरोप महिला ग्राम प्रधान शकीना के ससुर इश्तियाक और उसके सहयोगियों पर है। बताया जा रहा है कि काँवड़ियों पर DJ बंद करने का दबाव भी बनाया गया। पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है। घटना शुक्रवार (29 जुलाई 2022) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला कैंट थानाक्षेत्र के गाँव परगंवा का है। बगल के लखौरा गाँव के प्रधान राजेंद्र कुछ अन्य काँवड़ियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से गंगा नदी में जल लेने कछला नाम की जगह जा रहे थे। शाम को लगभग 5 बजे जब ये जत्था परगवां गाँव से गुजरा तो वहाँ की ग्राम प्रधान शकीना के ससुर इश्तियाक ने काँवड़ियों का रास्ता रोक दिया। उसने इसे गैर परम्परागत मार्ग बताते हुए काँवड़ियों से आगे नहीं जाने को कहा।

इश्तियाक ने काँवड़ियों पर DJ बंद करने का दबाव बनाया। जत्थे में चल रहे जेनरेटर को बंद कर दिया। फिर भी जब काँवड़िए आगे बढ़े तो कुछ लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान छतों से महिलाओं द्वारा गंदे पानी और पत्थर फेंकने का भी आरोप है। इससे नाराज काँवड़ यात्रियों ने हंगामा कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भारी दल बल के साथ मौके पर पहुँची। 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक विवाद का समाधान कर दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरेली के ADM वी के सिंह के मुताबिक गाँव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और काँवड़ियों की सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पहले बनी मस्जिद, फिर बढ़ी मुस्लिम आबादी और उसके बाद बदल गया हिंदू बहुल इलाके का नाम: पाटन में ‘झापटपरा’ हो गया ‘इस्लामपुरा’, पढ़ें...

गुजरात के पाटन में हिंदू बहुल इलाके का नाम 'झापटपरा' से बदलकर अवैध तरीके से 'इस्लामपुरा' करने पर हिंदू नाराज हैं। ऑपइंडिया की ग्राउंड रिपोर्ट

FIFA विश्वकप के बीच जानाें ब्राजील के महान फुटबॉलर ‘माने गारिंचा’ की कहानी, जिसने अपंगता को मात दे दुनिया को मुस्कुराना सिखाया: लोगों ने...

आप गूगल करेंगे तो आपको मालूम पड़ेगा की जबतक गारिंचा प्लेइंग इलेवन में रहे, ब्राज़ील ने सिर्फ एक बार ही कोई मैच हारा। यह ब्राज़ील के लिए उनका आखिरी मैच था।
- विज्ञापन -