Homeदेश-समाजविदेश में झुमका चुराने वाली बंगाली अभिनेत्री बनीं CAA विरोध का नया चेहरा, कहा-...

विदेश में झुमका चुराने वाली बंगाली अभिनेत्री बनीं CAA विरोध का नया चेहरा, कहा- कागज़ नहीं दिखाएँगे

बंगाल के इन कलाकारों ने सरकार से कागज नहीं दिखाने की बात कही है। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें सारे बंगाली कलाकार अपनी भाषा सरकार को निशाने पर लेते हुए किसी भी तरह के कागजात नहीं दिखाने की बात की है।

देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक नया नाम जुड़ गया है। इस मुहिम में अब बंगाली कलाकार भी शामिल हो रहे हैं। इनमें से ही एक नाम है बंगाल की एक मशहूर अभिनेत्री स्वस्तिका मुखर्जी का। स्वस्तिका मुखर्जी ने भी ‘कागज़ नहीं दिखाएँगे’ वाली लाइन से खुद को जोड़ लिया है।

बंगाल के इन कलाकारों ने सरकार से कागज नहीं दिखाने की बात कही है। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें सारे बंगाली कलाकार अपनी भाषा सरकार को निशाने पर लेते हुए किसी भी तरह के कागजात नहीं दिखाने की बात की है।

अब इस कानून के खिलाफ बंगाली कलाकार भी एकजुट हो चुके हैं। इन कलाकारों ने सरकार से कागज नहीं दिखाने की बात कही है। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें सारे बंगाली कलाकार अपनी भाषा में केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए किसी भी तरह के कागजात नहीं दिखाने की बात की है।

इन बंगाली कलाकारों में कोंकणा सेन शर्मा से लेकर धृतिमान चटर्जी, नंदना सेन और स्वस्तिका मुखर्जी, गायक रूपम इस्लाम सहित कुल 12 शख्सियतें CAA का विरोध करते हुए देखी जा रही हैं। कभी आम आदमी पार्टी का चेहरा रहे और अब स्वराज्य पार्टी के निर्माता योगेंद्र यादव ने भी इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

ज्ञात हो कि बंगाली एक्ट्रेस स्वस्तिका मुखर्जी वर्ष 2014 में सिंगापुर में दुकान से झुमका चुराते हुए पकड़ी गई थी। उस समय यह बंगाली अभिनेत्री एक बंगाली फिल्म महोत्सव के सिलसिले में सिंगापुर में थीं। अभिनेत्री को वहाँ के एक पॉश मॉल के जूलरी शोरूम में 12,139 रुपए की सोने के झुमके चुपके से अपने हैंडबैग में रखते हुए पकड़ा गया था।

CCTV कैमरा की नजर में आने के बाद अभिनेत्री पर शोरूम मालिक ने कम्प्लेन दर्ज कराई थी। इस पर अभिनेत्री ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्हें पता ही नहीं चला कि ये झुमके उसके बैग में कैसे आ गए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -