Homeदेश-समाज'लव मैरिज की तो अब्बा ने बना दिया बेवा, अब मेरी जान को खतरा':...

‘लव मैरिज की तो अब्बा ने बना दिया बेवा, अब मेरी जान को खतरा’: औरंगजेब की बेटी ने SP से लगाई गुहार

इम्तियाज अपने दोस्त रहमत की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान उसका ससुर दो लोगों के साथ आया और फायरिंग करने लगा। सीने में गोली लगने से इम्तियाज की मौत हो गई।

बिहार के बेगूसराय जिले में 4 मार्च 2021 को मोहम्मद इम्तियाज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप उसके ससुर मोहम्मद औरंगजेब पर है। औरंगजेब की बेटी सादिया परवीन से इम्तियाज ने प्रेम विवाह किया था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इसी बात से नाराज औरंगजेब ने इस घटना को अंजाम दिया।

अब सादिया ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को आवेदन देते हुए अपने अब्बा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों और रिश्तेदारों के साथ एसपी के पास पहुँची सादिया ने अपनी जान को भी खतरा बताया। साथ ही कहा कि उसने तीन साल पहले इम्तियाज से प्रेम विवाह किया था, जिसके कारण उसकी हत्या की। उसने यह भी बताया कि पुलिस से नजदीकी के कारण उसके अब्बा अपराध कर बचते रहे हैं। यदि उसके अब्बा को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उसकी और परिवार के अन्य सदस्यों की भी हत्या हो सकती है।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया गाँव निवासी 28 वर्षीय इम्तियाज की हत्या तब की गई, जब वह सड़क किनारे एक गैराज में कुछ लोगों के साथ बैठा था। वह गाँव के ही सादिया को भगाकर दिल्ली ले गया था और वहीं उससे निकाह कर ली थी। लॉकडाउन में वह गाँव लौटा था। आरोपित ससुर सरकारी शिक्षक है।

इम्तियाज के भाई एजाज के ​हवाले से दैनिक भास्कर ने बताया है कि गाँव लौटने के बाद से औरंगजेब उसके भाई को धमकी दे रहा था। हत्या से कुछ दिन पहले ही दोनों के बीच विवाद हुआ था। उसने बताया कि गुरुवार को इम्तियाज अपने दोस्त रहमत की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान उसका ससुर दो लोगों के साथ आया और फायरिंग करने लगा। सीने में गोली लगने से इम्तियाज की मौत हो गई। इम्तियाज और सादिया की एक 8 महीने की बेटी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -