Homeदेश-समाजमोमोज चैलेंज के कारण चली गई युवक की जान, दोस्तों के उकसाने पर खा...

मोमोज चैलेंज के कारण चली गई युवक की जान, दोस्तों के उकसाने पर खा गया था 150 मोमो: पिता का आरोप- जहर देकर की बेटे की हत्या

थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार का कहना है कि दोस्तों के बीच मोमोज खाने को लेकर शर्त लगी थी। अधिक मोमोज खाने के चलते ही उसकी मौत हुई। हालाँकि पुलिस घटना की जाँच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद सारी चीजें क्लियर होंगी।

बिहार के गोपालगंज में मोमोज खाने को लेकर दोस्तों के बीच लगी शर्त एक व्यक्ति की मौत का कारण बन गई। दरअसल, दोस्तों के बीच अधिक से अधिक मोमोज खाने की शर्त लगी थी। इस शर्त के चलते युवक करीब 150 मोमोज खा गया। इसके चलते उसकी मौत हो गई। हालाँकि मृतक के पिता ने दोस्तों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना गुरुवार (13 जुलाई, 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृत युवक गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के सिहोरवा गाँव का निवासी है। उसकी पहचान विपिन कुमार पासवान के रूप में हुई। वह मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। घटना के दिन यानि गुरुवार को भी वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसके कुछ दोस्त दुकान आए। दोस्तों के बीच अधिक मोमोज खाने को लेकर शर्त लग गई। इसके बाद विपिन अपने दोस्तों के साथ मोमोज की दुकान पहुँच गया। जहाँ उसने करीब 150 मोमोज खा लिए।

इसके बाद वह वापस अपनी दुकान आ गया। जहाँ कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। विपिन को बेहोश देख उसे आनन-फानन में सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक विपिन के पिता विशुन ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दो लड़के दुकान आकर उनके बेटे को ले गए थे। इसके बाद उन लोगों ने जहर देकर विपिन की हत्या कर दी।

इस घटना पर थावे थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार का कहना है कि दोस्तों के बीच मोमोज खाने को लेकर शर्त लगी थी। अधिक मोमोज खाने के चलते ही उसकी मौत हुई। हालाँकि पुलिस घटना की जाँच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद सारी चीजें क्लियर होंगी। इस मामले में सदर हॉस्पिटल के डॉ. एसके रंजन ने कहा है कि मोमोज को ठीक से चबाकर नहीं खाना मौत का कारण बन सकता है। यदि मोमोज को ठीक से चबाए बिना सीधा निगल लिया जाएगा। तो वह गले में फँस सकता है। इससे जान जा सकती है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -