Sunday, May 19, 2024
Homeदेश-समाजईरान, कतर, दुबई तक गोमांस की तस्करी; बिहार के किशनगंज में होती थी पैकिंग,...

ईरान, कतर, दुबई तक गोमांस की तस्करी; बिहार के किशनगंज में होती थी पैकिंग, चेन्नई के बंदरगाह से सप्लाई… इनामी जुबैर को UP पुलिस ने दबोचा

जुबैर वह अपने नेटवर्क के साथ बिहार के किशनगंज जिले से गोमांस की पैकिंग करवाता था। इस गोमांस को फर्जी कागजातों के सहारे चेन्नई तक पहुँचाया जाता था। चेन्नई से यह मांस पानी के जहाज के जरिए वियतनाम, दुबई, क़तर, ओमान, ईरान आदि देशों में सप्लाई होता था। इस तमाम अवैध धंधे में जुबैर का ही GST लाइसेंस का प्रयोग होता था।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने रविवार (5 मई 2024) को जुबैर कुरैशी नाम के एक अंतर्राष्ट्रीय गोतस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इसके ऊपर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोपित खाड़ी देशों तक गोमांस की सप्लाई करता था। दिसंबर 2023 में उसके खिलाफ जालौन जिले में केस दर्ज हुआ था। दिसंबर 2023 में उस दौरान एक कंटेनर से हजारों किलो गोमांस बरामद हुआ था।

जुबैर की गिरफ्तारी जालौन पुलिस और स्पेशल टास्क फ़ोर्स (STF) ने संयुक्त रूप से की है। जालौन पुलिस ने इस गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि जुबैर मूल रूप से दिल्ली के ईस्ट जगतपुरी का रहने वाला है। उसके खिलाफ जालौन के थाना एट में 21 दिसंबर 2023 को मुकदमा दर्ज हुआ था। तब एक टोल प्लाजा पर खड़े संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली गई थी।

पुलिस ने उस ट्रक में से 21,000 किलोग्राम गोमांस बरामद किया था। जाँच में सामने आया था कि इस मांस को फर्जी कागजातों के सहारे ले जाया जा रहा था। तब ट्रक को कब्ज़े में लेकर इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता की तहरीर पर IPC की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत FIR दर्ज की गई थी। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है।

बाद में इस FIR में धारा 34 के साथ गोवध निवारण अधिनियम की धारा बढ़ाई गई थी। इस घटना की जाँच के दौरान ट्रक के मालिक और ट्रक के ड्राइवर सहित 3 लोगों को आरोपित किया था। जाँच के दौरान गोतस्करी में जुबैर कुरैशी का भी नाम सामने आया। तभी से पुलिस जुबैर को तलाश रही थी। हालाँकि, गिरफ्तारी से बचने के लिए वह फरार हो गया था। वह अपनी लोकेशन लगातार बदल रहा था।

जुबैर पर प्रशासन ने 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। जुबैर की गिरफ्तारी के लिए UP STF को भी लगाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार (5 मई 2024) को पुलिस को जुबैर की लोकेशन उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में मिली। जालौन पुलिस, बिजनौर पुलिस और STF ने संयुक्त रूप से दबिश दी और वह धामपुर थाना क्षेत्र के होटल यूरेशिया से गिरफ्तार कर लिया गया।

जुबैर की गिरफ्तारी के साथ अंतर्राष्ट्रीय गोतस्करी के रैकेट के जुड़े कुल आरोपितों की संख्या 6 हो चुकी है। पुलिस की पूछताछ में जुबैर ने अपने अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा किया है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने नेटवर्क के साथ बिहार के किशनगंज जिले से गोमांस की पैकिंग करवाता था। इस गोमांस को फर्जी कागजातों के सहारे चेन्नई तक पहुँचाया जाता था।

चेन्नई से यह मांस पानी के जहाज के जरिए वियतनाम, दुबई, क़तर, ओमान, ईरान आदि देशों में सप्लाई होता था। इस तमाम अवैध धंधे में जुबैर का ही GST लाइसेंस का प्रयोग होता था। इस मामले में पुलिस को दो अन्य आरोपितों की तलाश है। जुबैर से पूछताछ के बाद अभी कुछ और नाम सामने आ सकते हैं। पुलिस इस मामले में आगे की जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘कॉन्ग्रेस के मेनिफेस्टो में मुस्लिम’ : सिर्फ इतना लिखने पर ‘भीखू म्हात्रे’ को कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार किया, बोलने की आजादी का गला घोंट...

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर 'भीखू म्हात्रे' नाम के फिक्शनल नाम से एक्स पर अपनी राय रखते हैं। उन्होंने कॉन्ग्रेस के मेनिफेस्टो पर अपनी बात रखी थी।

जिसे वामपंथन रोमिला थापर ने ‘इस्लामी कला’ से जोड़ा, उस मंदिर को तोड़ इब्राहिम शर्की ने बनवाई थी मस्जिद: जानिए अटाला माता मंदिर लेने...

अटाला मस्जिद का निर्माण अटाला माता के मंदिर पर ही हुआ है। इसकी पुष्टि तमाम विद्वानों की पुस्तकें, मौजूदा सबूत भी करते हैं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -