Homeदेश-समाजचाहिए था सोने से भरा खजाना, 62 साल के कलीमुद्दीन को बीवी ने बेटे...

चाहिए था सोने से भरा खजाना, 62 साल के कलीमुद्दीन को बीवी ने बेटे और बेटियों के साथ मिलकर जिंदा जलाया: बिहार के किशनगंज की घटना

पुलिस के मुताबिक मृतक के परिवार के सदस्य जादू-टोना करने वाले के जाल में फँस गए थे। जादू-टोना करने वाले ने बताया कि कलीमुद्दीन के पास सोने और कीमती गहनों से भरा एक छिपा खजाना है। जब कलीमुद्दीन ने कथित खजाने के बारे में नहीं बताया तो परिजनों ने उसे मार डाला।

बिहार के किशनगंज जिले में 62 साल के कलीमुद्दीन उर्फ कलुआ मुल्ला को परिजनों ने जिंदा जलाकर मार डाला। खजाने के लालच में परिजनों ने ऐसा किया। 14 अगस्त 2023 देर रात बहादुरगंज थाना क्षेत्र के दुलाली गाँव में इस घटना को अंजाम दिया गया। हत्या के बाद बीवी और बच्चे रात भर कलीमुद्दीन के शव के पास ही बैठे रहे। सुबह ग्रामीणों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीवी, बेटे परवेज और बेटियों ने खजाना पाने के लिए जादू-टोना करने के फेर में कलीमुद्दीन की हत्या की। जब घर की बहू ने इसका विरोध किया, तो परिजनों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। सुबह जब ग्रामीणों को हत्या के बारे में पता चला जो आरोपित अजीब हरकतें करने लगे। वे कह रहे थे कि जिन्नात ने घर में खजाने से भरा घड़ा भेजा है। उसमें सोना-चाँदी भरा पड़ा है।

रिपोर्ट के अनुसार, मामले की गंभीरता को समझते हुए ग्रामीणों ने परिवार के लोगों को रस्सी से बाँध दिया था और घटना की सूचना बहादुरगंज पुलिस को दी। सब-इंस्पेक्टर पुष्प कुमारी ने इसे अंधविश्वास का मामला बताया है। पूछताछ में कलीमुद्दीन के बेटे ने बताया कि सोने और कीमती गहनों से घर भर जाने की लालच में उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। सब इंस्पेक्टर ने कहा कि मृतक के परिवार के सभी सदस्य मानसिक रूप से बीमार दिखाई दे रहे हैं।

वहीं एक अन्य पुलिस अधिकारी का कहना है कि मृतक के परिवार के सदस्य जादू-टोना करने वाले के जाल में फँस गए थे। जादू-टोना करने वाले ने परिवार के लोगों को बताया कि कलीमुद्दीन के पास सोने और कीमती गहनों से भरा एक छिपा खजाना है। इसके बाद कलीमुद्दीन पर परिवार के लोग कथित खजाने के बारे में बताने का दबाव डालने लगे। जब कलीमुद्दीन ने बार-बार खजाने के बारे में जानकारी से मना किया, तो परिवार वाले गुस्से में आ गए। इसके बाद परिजनों ने उसे पुराने कपड़ों में लपेटा और पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -