Homeदेश-समाजहैदराबाद से बरामद हुई बिहार के पूर्णिया से अपहृत नाबालिग लड़की, आरोपित फराज़ भी...

हैदराबाद से बरामद हुई बिहार के पूर्णिया से अपहृत नाबालिग लड़की, आरोपित फराज़ भी पुलिस की हिरासत में: थाना प्रभारी मेराज हसन पर उठे थे सवाल

'राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग (NCPCR)' के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने पीड़िता की बरामदगी की जानकारी दी है। 29 नवंबर, 2022 (मंगलवार) को उन्होंने सुबह 9:28 पर इस बाबत ट्वीट भी किया है।

बिहार पुलिस द्वारा पूर्णिया से अपहृत हुई नाबालिग लड़की को हैदराबाद से सही-सलामत बरामद कर लिए जाने सूचना है। बताया जा रहा है कि इस मामले में आरोपित फ़राज़ को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग (NCPCR) ने पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी देते हुए दर्ज FIR में सुधार के निर्देश दिए हैं। वहीं लोगों से लड़की की तस्वीरें वायरल न करने की अपील भी की गई है।

‘राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग (NCPCR)’ के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने पीड़िता की बरामदगी की जानकारी दी है। 29 नवंबर, 2022 (मंगलवार) को उन्होंने सुबह 9:28 पर इस बाबत ट्वीट भी किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लड़की की फोटो पहले शेयर कर चुके लोगों से इसे डिलीट कर लेने को कहा है।

ऑपइंडिया ने 28 नवम्बर, 2022 (सोमवार) को अपनी रिपोर्ट में भी पीड़िता के परिजनों के हवाले से लड़की के नाबालिग होने की जानकारी दी थी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपित फ़राज़ को भी हिरासत में ले लिया गया है। एक दिन पहले ऑपइंडिया से बात करते हुए बनमनखी थाना प्रभारी ने भी पुलिस टीम के फ़राज़ और पीड़िता की तलाश में निकलने की जानकारी दी थी।

बताया जा रहा है कि आगे की कार्रवाई के लिए पीड़िता और आरोपित को पूर्णिया लाने की प्रक्रिया चल रही है। गौरतलब है कि पीड़िता की बरामदगी के लिए हिन्दू संगठनों ने पूर्णिया में प्रदर्शन किया था। इस दौरान मामले को लव जिहाद बताते हुए थाना प्रभारी मेराज हुसैन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -