Homeदेश-समाजसासाराम में 'बमबाजी' की खबर पर बोली बिहार पुलिस- घर की दीवार पर फोड़ा...

सासाराम में ‘बमबाजी’ की खबर पर बोली बिहार पुलिस- घर की दीवार पर फोड़ा पटाखा, बम विस्फोट का ‘अफवाह’ फैल गया

"स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार आवाज सुने जाने की जानकारी मिलने के बाद हम (पुलिस) मौके पर पहुँचे। हमने पाया कि पटाखा जैसी कुछ आवाज आई थी। इसके अलावा कुछ विशेष बात नहीं है।"

बिहार के नालंदा और सासाराम में हालात सामान्य और शांतिपूर्ण होने का दावा बिहार पुलिस कर रही है। इंटरनेट और स्कूल-काॅलेज बंद हैं। भारी संख्या में पुलिस की तैनाती है। रविवार (2 अप्रैल 2022) को डीजीपी आरएस भट्टी भी नालंदा पहुँचे और हालात का जायजा लिया। इस बीच सोमवार की सुबह फिर से सासाराम में बमबाजी की खबर सामने आई है। पुलिस ने इसे ‘पटाखों जैसी आवाज’ करार दिया है। इस घटना के बाद से हालात ‘सामान्य और शांतिपूर्ण’ होने के बिहार पुलिस के दावों पर सवाल उठ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बमबाजी की घटना सासाराम के मोची टोला स्थित छेदीलाल गली में हुई है। देसी बम एक मकान के ऊपरी हिस्से में फेंका गया। अभी तक बमबाज की पहचान नहीं हुई है। मौके पर पुलिस फ़ोर्स पहुँच कर जाँच में जुटी है। सफेद रंग के इस मकान में ब्लास्ट से काले रंग का निशान बन गया है। मौके पर रैपिड एक्शन फ़ोर्स के जवानों की तैनाती की गई है। मोची टोला साम्प्रदायिक तौर पर संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है।

हालाँकि स्थानीय थाना प्रभारी संतोष कुमार ने इसे ‘पटाखों जैसी आवाज’ बताया है। उनके हवाले से न्यूज एजेंसी ANI ने कहा है, “हमें लोगों द्वारा बताया गया कि किसी चीज की आवाज आई है। घटनास्थल पर पहुँचने पर पता चला कि वहाँ पटाखा जैसी कुछ आवाज आई थी। इसके अतिरिक्त कुछ विशेष बात नहीं है।”

बिहार पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि सुबह के करीब 5 बजे सासाराम नगर थाना से करीब 3 किमी दूर मोची टोला में मन्नौवर राईन के घर की बाहरी दीवार पर किसी अज्ञात ने पटाखा फोड़ा दिया। इससे वहाँ मौजूद लोगों में बम विस्फोट की अफवाह फैल गई। पुलिस ने कहा है, “सूचना पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारी ने मौके पर पहुँचकर मामले की छानबीन की। घटनास्थल से सटे बस्ती मोड़ पर स्टैटिक बल एवं पदाधिकारी तैनात हैं। विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। पटाखा फोड़ने वाले शरारती तत्व की पहचान करने की दिशा में अग्रतर कारवाई की जा रही है। घर की बाहरी दीवार पर पटाखा का काला निशान मौजूद है। घटनास्थल से सूतली इत्यादि जब्त किया गया है, जिसकी जाँच कराई जाएगी।”

इससे पहले शनिवार को भी सासाराम से ब्लास्ट की खबर आई थी। पुलिस ने बताया था कि एक मकान के अहाते में बम बनाते समय धमाका हुआ था। इस घटना में 6 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने 2 लोगों की गिरफ्तार करने की जानकारी दी थी।

वहीं बिहार के दूसरे हिंसाग्रस्त जिले नालंदा में इंटरनेट और स्कूलों को 4 अप्रैल 2023 तक के लिए बंद कर दिया गया है। बिहार प्रशासन ने अब तक नालंदा में 77 लोगों को गिरफ्तार करने की बात कही है। पूरे बिहार में रामनवमी हिंसा को लेकर अभी तक 109 गिरफ्तारियाँ हुईं हैं। रोहतास जिले में मदरसों को भी 4 अप्रैल तक के लिए बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP को मिला विकास का एक और हाईवे, लखनऊ-कानपुर के बीच 3D एलिवेटेड तकनीकसे लैस अवध एक्सप्रेस-वे हुआ ऑपरेशनल: जानें लंबाई, स्पीड लिमिट से...

उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को नई दिशा देने वाली ऐतिहासिक लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे की सौगात जनता को मिली है। यह आधुनिक इंजीनियरिंग की मिसाल है।

राहुल गाँधी के ‘सीक्रेट’ विदेश दौरे पर राजनीतिक घमासान, BJP ने पूछा- कहाँ हैं कॉन्ग्रेस के युवराज?: ‘छात्रों की गूँज’ कई शहरों में रद्द,...

राहुल गाँधी आखिर हैं कहाँ? बताया जा रहा है कि वो 17 जुलाई 2026 को देहरादून में 'छात्रों की गूँज' कार्यक्रम में सार्वजनिक उपस्थिति देंगे।
- विज्ञापन -