Homeदेश-समाजनेत्रहीन महिला से बदसलूकी का किया विरोध, 40 साल के नेत्रहीन राधेश्याम की पत्थर...

नेत्रहीन महिला से बदसलूकी का किया विरोध, 40 साल के नेत्रहीन राधेश्याम की पत्थर मार कर हत्या: दिल्ली के सुल्तानपुरी की घटना

आरोपित ने महिला पर 20 रुपए चोरी का इल्जाम लगाया था। इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई और राधेश्याम बात सुलझाने वहाँ गए। उन्होंने महिला के साथ की जा रही बदसलूकी का विरोध किया लेकिन आरोपित ने उन्हें पत्थर मार दिया ।

दिल्ली के सुल्तानपुरी में एक नेत्रहीन व्यक्ति की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। घटना बुधवार (6 अक्टूबर) की है। व्यक्ति की गलती बस ये थी कि उन्होंने एक महिला के साथ होती हिंसा का विरोध किया जिसके बाद उनकी जान ले ली गई। आरोपित अभी फरार है। चश्मदीद की गवाही के बाद पुलिस उसे तलाशने की कोशिश कर रही है।

40 वर्षीय राधेश्याम यूपी के कुशीनगर के निवासी थे और नेत्रहीन थे। वह काफी साल से सुल्तानपुरी बस टर्मिनल पर पान बीड़ी का खोखा चलाते थे। रात में सोते भी वह इसी खोखे पर थे। इसी टर्मिनल पर उनके जैसी एक अन्य नेत्रहीन महिला रहती थी जो 6 अक्टूबर को उनके खोखे के ही पास थी। 

इस दौरान एक व्यक्ति आया और उसने महिला के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। राधेश्याम ने इसका विरोध किया और युवक को डांटते हुए उसे आपत्तिजनक बातें न कहने को कहा। इतने में ही युवक ने इतनी तेज उठाकर पत्थर मारा कि राधेश्याम वहीं गिरकर बेहोश हो गए। पास में दूसरा खोखा चलाने वाले दिलीप कुमार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और पीसीआर वैन ने राधेश्याम को संजय गाँधी अस्पताल में भर्ती करवाया।

यहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर आरोपित के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपित गिरफ्तार हो। अब तक की सीसीटीवी जाँच में सामने आया है कि आरोपित मार कर भाग रहा है। उसका चेहरा क्लियर नहीं है। इसलिए पुलिस स्केच तैयार करके उसे पकड़ने में लगी है।

कुछ रिपोर्ट ये भी बता रही है कि महिला जिससे बदलूकी हुई वो फुटपाथ पर लेटी थी और वहीं मौजूद एक आदमी ने उस पर 20 रुपए चोरी का इल्जाम लगाया। महिला ने मना किया और आपसी कहासुनी हो गई। राधेश्याम दुकान से बाहर निकलकर दोनों को समझाने लगे। लेकिन आरोपित ने उन्हें पत्थर मार दिया और उनके बेहोश होते ही वहाँ से फरार हो गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -