Homeदेश-समाजप्रयागराज में BJP महिला नेता के बेटे पर बाइक सवारों ने किया बम से...

प्रयागराज में BJP महिला नेता के बेटे पर बाइक सवारों ने किया बम से हमला, घटना CCTV में कैद

घटना का वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो विधान सिंह जहाँ खड़ा था वहाँ लगे एक सीसीटीवी का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुँह में कपड़ा बाँधे हुए हमलावर एक के बाद एक दो बम कार में मार रहे हैं। हमले के तुरंत बाद विधान सिंह को अपनी कार तेजी से बढ़ाते हुए भी देखा जा सकता है।

उमेश पाल हत्याकांड के बाद एक बार फिर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बमबाजी की घटना सामने आई। बाइक सवार हमलावरों ने भाजपा की महिला नेता विजयलक्ष्मी चंदेल के बेटे को निशाना बनाते हुए बम से हमला किया था। हालाँकि इस हमले में वह बाल-बाल बच गए। घटना गुरुवार (6 अप्रैल 2023) रात की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना प्रयागराज के झूँसी इलाके की है। जहाँ भाजपा की महिला नेता विजयलक्ष्मी चंदेल का बेटा विधान सिंह अपने दोस्त प्रांशु यादव के साथ अपनी मौसी के घर गया हुआ था। जहाँ घर के बाहर मौसी के बेटे का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दो बाइकों में सवार होकर आए हमलावरों ने बारी-बारी से कार पर बमबाजी कर दी।

गनीमत यह रही कि हमले के वक्त विधान सिंह अपनी सफारी कार के अंदर बैठा हुआ था। इसलिए बम के हमले से वह और उसका दोस्त पूरी तरह सुरक्षित रहे। घटना का वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो विधान सिंह जहाँ खड़ा था वहाँ लगे एक सीसीटीवी का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुँह में कपड़ा बाँधे हुए हमलावर एक के बाद एक दो बम कार में मार रहे हैं। हमले के तुरंत बाद विधान सिंह को अपनी कार तेजी से बढ़ाते हुए भी देखा जा सकता है। इस दौरान स्कूटी सवार एक महिला भी दुर्घटना का शिकार होते-होते बची।

दरअसल, विजयलक्ष्मी चंदेल भाजपा की जिला महामंत्री हैं। इसके अलावा वह थानापुर ग्राम की ग्राम प्रधान भी हैं। कहा जा रहा है कि बीते दिनों कौशांबी में तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल शिव बचन यादव के बेटे शिवम यादव से विधान सिंह का विवाद हुआ था। इस मामले में कॉन्स्टेबल और उसके बेटे ने विधान सिंह से माफी माँग ली थी। लेकिन अब विधान सिंह ने कॉन्स्टेबल के बेटे और उसके दोस्तों पर ही जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कॉन्स्टेबल के बेटे शिवम यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

भाजपा नेता विजयलक्ष्मी चंदेल का कहना है कि कॉन्स्टेबल के बेटे शिवम यादव ने ही हमलाकर उनके बेटे की जान लेने की कोशिश की है। भगवान का शुक्र है उनका बेटा बच गया। हमलावरों के पास असलहे भी थे। उन्होंने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी अपील की।

बमबाजी में गई थी उमेश पाल की जान

राजू पाल हत्याकांड में मुख्य गवाह उमेश पाल 24 फरवरी 2023 को गवाही के बाद वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी। गोली और बम से किए गए हमले में उमेश पाल के गनर संदीप निषाद और राघवेंद्र सिंह की भी मौत हो गई थी। अब तक इस मामले में पुलिस कई आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, कुछ आरोपित पुलिस मुठभेड़ में भी ढेर हुए हैं। हालाँकि मुख्य शूटर और अतीक अहमद की पत्नी तथा बेटे अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने इन पर इनाम घोषित किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मुस्लिम होने के कारण फँसा ताहिर हुसैन’ : दिल्ली के हिंदू विरोधी दंगों के बाद बचाव में उतर गया था पूरा वामपंथी गैंग, पूछ...

आईबी के अंकित शर्मा की हत्या कभी भी कट्टरपंथियों और वामपंथियों के लिए चर्चा करने का विषय नहीं रही, उन्हें चिंता हमेशा ताहिर हुसैन की थी।

मोहम्मद अहद से लेकर सद्दाम तक: बिहार में एक्टिव आतंकवाद का ‘स्लीपर सेल’ क्या बताता है?

कटिहार के मोहम्मद अहद की गिरफ्तारी के बाद जानिए बिहार में पहले सामने आए स्लीपर सेल, पाकिस्तान कनेक्शन, आतंकी मॉड्यूल और PFI से जुड़े मामले।
- विज्ञापन -