Homeदेश-समाजसरकारी जमीन पर पहले बनाए 2 कमरे, फिर अंदर ही अंदर बना डाली मजार:...

सरकारी जमीन पर पहले बनाए 2 कमरे, फिर अंदर ही अंदर बना डाली मजार: अलीगढ़ में UP पुलिस ने बुलडोजर से किया मटिया-मेट

शुरुआत में ठेकेदार ने दोनों कमरे सुरक्षा गार्ड के रहने के नाम पर बनवाए। बाद में एक कमरे के अंदर एक मजार बना दी गई। मजार पर अंदर ही अंदर इबादत शुरू हो चुकी थी। वहाँ चादर और फूल भी चढ़ाए जाने लगे थे।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में सरकारी जमीन पर बनी मजार पर बुलडोजर चलाया गया है। मजार बनाने का आरोप एक स्थानीय ठेकेदार टीपी शर्मा पर है, जिसके खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। प्रशासन ने यह कार्रवाई सोमवार (8 मई 2023) को की है। हिन्दू संगठनों ने इस अवैध निर्माण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला सासनी गेट थानाक्षेत्र का है। यहाँ मौजूद आवास विकास कॉलोनी के पास एक हाउसिंग प्रोजेक्ट बना हुआ है। आरोप है कि इसी प्रोजेक्ट के पास मौजूद पानी की टंकी के नीचे एक ठेकेदार टीपी शर्मा ने अवैध तौर पर 2 कमरे बना दिए थे। इन 2 कमरों में से 1 में मजार का निर्माण करवा दिया गया था।

बताया जा रहा है कि शुरुआत में ठेकेदार ने ये दोनों कमरे सुरक्षा गार्ड के रहने के नाम पर बनवाए थे। कुछ दिनों बाद दोनों में से एक कमरे के अंदर एक मजार बना दी गई।

स्थानीय भाजपा विधायक मुक्ता राजा ने इस मजार को अराजक तत्वों द्वारा बनाई गई बताया है। उन्होंने कहा कि मजार पर अंदर ही अंदर इबादत शुरू हो चुकी थी। वहाँ चादर और फूल भी चढ़ाए जाने लगे थे।

भाजपा विधायक के मुताबिक अवैध निर्माण करने वालों को जेल भिजवाया जाएगा। अलीगढ़ के ADM अमित भट्ट के मुताबिक मजार बनाने के पीछे की सोच और इसके पीछे खर्च किए गए पैसों के सोर्स की जाँच करवाई जाएगी।

जब इस मजार का हिन्दू संगठनों के साथ स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुँचे। कुछ देर में नगर निगम के अधिकरियों के बुलडोजर मँगवा कर अवैध निर्माण को ध्वस्त करवा दिया गया।

ठेकेदार टीपी शर्मा पर FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने हालात को सामान्य बताते हुए जाँच जारी होने की बात कही।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सपा कार्यकर्ताओं को राम मंदिर-पौधरोपण का मुद्दा देकर खुद विदेश घूमने निकले अखिलेश जी: क्या UP चुनाव के लिए यही है आपकी राजनीति?

एक तरफ अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों में सत्ता हथियाने का ख्वाब बुन रहे हैं, दूसरी तरफ हर जरूरी मौकों पर विदेश यात्राएँ पर घूमने निकल पड़ते हैं।

पहले बनी मस्जिद, फिर बढ़ी मुस्लिम आबादी और उसके बाद बदल गया हिंदू बहुल इलाके का नाम: पाटन में ‘झापटपरा’ हो गया ‘इस्लामपुरा’, पढ़ें...

गुजरात के पाटन में हिंदू बहुल इलाके का नाम 'झापटपरा' से बदलकर अवैध तरीके से 'इस्लामपुरा' करने पर हिंदू नाराज हैं। ऑपइंडिया की ग्राउंड रिपोर्ट
- विज्ञापन -