Homeदेश-समाजकश्मीर अलग देश और लद्दाख का हिस्सा चीन में: विरोध होने के बाद बोला...

कश्मीर अलग देश और लद्दाख का हिस्सा चीन में: विरोध होने के बाद बोला BYJU’S – यह छात्र का काम, इसे हटाया गया

इससे पहले अक्टूबर 2022 में बायजू पर भारत का गलत मानचित्र दिखाने का आरोप लगा था। इसके बाद बायजू ने इसे फेक बताया था। BYJU ने कहा था कि इस मामले में कार्रवाई के लिए वह अधिकारियों से संपर्क करेगी।

ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध कराने वाली कंपनी बायजू (BYJU) पर एक बार फिर भारत का गलत नक्शा दिखाने की कोशिश की है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद BYJU ने इसका खंडन किया है।

दरअसल, बाला नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने भारत का एक नक्शा शेयर करते हुए इसके बारे में बताया है। यूजर ने इस को BYJU नक्शा बताया है और अपने ट्वीट में संस्था को टैग भी किया है।

बाला ने लिखा, “पहले आप सरदार पटेल को बदनाम करते हैं, फिर आप चीन-समर्थक और पाकिस्तान-समर्थक प्रोपेगेंडा को बढ़ावा देते हैं। अब इसमें कश्मीर को एक अलग देश के रूप में दिखाया गया है और लद्दाख के कुछ हिस्से को चीन के साथ दिखाया गया है।”

इस ट्वीट पर BYJU ने जवाब दिया है। अपने आधिकारिक जवाब में BYJU ने कहा, ट्विटर पर अपलोड किए गए भारत के इस विकृत नक्शे को को बनाने में हम अपनी किसी भी भागीदारी को मजबूती से खंडन करते हैं। कथित वीडियो यूजर जेनरेटेड कंटेंट पर आधारित है, जिसे एक Osmo स्टूडेंट द्वारा अपलोड किया गया था।”

Osmo को लेकर BYJU ने कहा, “हमारी सहायक कंपनी Osmo एक प्लेटफॉर्म और तकनीक प्रदाता है, जो यूजर को कंटेंट अपलोड करने की सुविधा देता है। इस नक्शे को अब हटा दिया गया है।” कंपनी ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता में उसकी उच्च स्तर की आस्था है। हम इस तरह के कंटेंट को प्रमोट नहीं करते हैं।”

BYJU का यह खंडन सोशल मीडिया यूजर को पच नहीं रहा है। वे इसे अक्सर माफी माँगने वाली संस्था बता रहे हैं। बता दें कि इससे पहले अक्टूबर 2022 में बायजू पर भारत का गलत मानचित्र दिखाने का आरोप लगा था। इसके बाद बायजू ने इसे फेक बताया था।

BYJU ने कहा था कि इस मामले में कार्रवाई के लिए वह अधिकारियों से संपर्क करेगी। BYJU ने कहा था कि इस फेक नक्शे के लिए कंपनी को गलत तरीके से जिम्मेदार ठहराया गया है। नक्शे में कश्मीर के कुछ हिस्सों को ‘आजाद कश्मीर’ और ‘अक्साई चिन’ के रूप में दिखाया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM की सुरक्षा के लिए खाली कराई गई 100 एकड़ जमीन, सिर्फ़ एक मस्जिद पर क्यों मचा है बवाल?

नई दिल्ली में PM आवास के पास रेसकोर्स रोड के आसपास लगभग 100 एकड़ भूमि को खाली करवाया जा रहा है। Evacuation की इस कार्रवाई में हिंदू-मुस्लिम सभी के घर तोड़े जा रहे हैं। जिन लोगों के घर टूट रहे हैं उन्हें सरकार फ़्लैट बनाकर दे रही है।

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।
- विज्ञापन -