Homeदेश-समाजचंडीगढ़ MMS कांड: पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश से पकड़ा सेना का जवान, Videos के...

चंडीगढ़ MMS कांड: पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश से पकड़ा सेना का जवान, Videos के लिए छात्रा को ब्लैकमेल करता था

सेना के जवान की गिरफ्तारी इस मामले में चौथी गिरफ्तारी है। इससे पहले चंडीगढ़ एमएमएस लीक कांड में तीन गिरफ्तारियाँ हुईं हैं। इनमें एक आरोपित छात्रा है और दो उसके दोस्त हैं।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के एमएमएस लीक कांड में जाँच के बाद पंजाब पुलिस ने एक सेना के जवान संजीव सिंह को गिरफ्तार किया है। संजीव की गिरफ्तारी अरुणाचल प्रदेश के सेला पास से हुई। अब मोहाली लाकर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि संजीव सिंह ही लड़की को वीडियोज के लिए ब्लैकमेल करता था।

पंजाब पुलिस के डीजीपी ने इस संबंध में शनिवार (24 सितंबर 2022) को ट्वीट करके जानकारी दी। उन्होंने बताया- “सेना, असम और अरुणाचल पुलिस के सहयोग से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले में एक अहम सफलता मिली। पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश के सेला पास से आरोपित सेना के जवान संजीव सिंह को गिरफ्तार किया। मोहाली कोर्ट में पेश करने के लिए सीजेएम बोमडिला से ट्रांजिट रिमांड मिली है।”

बता दें कि सेना के जवान की गिरफ्तारी इस मामले में चौथी गिरफ्तारी है। इससे पहले चंडीगढ़ एमएमएस लीक कांड में तीन गिरफ्तारियाँ हुईं हैं। इनमें एक आरोपित छात्रा है और दो उसके दोस्त हैं, जिनको पुलिस ने मामला खुलने के बाद शिमला से गिरफ्तार किया था।

कथिततौर पर पुलिस को रंकज वर्मा (31) और सन्नी मेहता (23) से पूछताछ में कई तथ्यों को पता चला। अब पुलिस उसी आधार पर आगे की जाँच में जुटी और इसी के बाद सेना के जवान को गिरफ्तार किया गया।

चंडीगढ़ MMS लीक कांड

उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का एमएमएस लीक कांड खुलने के बाद से इसमें लगातार नए-नए एंगल सामने आ रहे हैं। पहले कहा गया था कि आरोपित छात्रा ने अन्य 60 छात्राओं की नहाते में वीडियो बनाकर लीक की। इसके बाद पुलिस ने कहा कि उन्हें तो सिर्फ 1 ही वीडियो मिला जो खुद आरोपित लड़की का है। इसके अलावा पुलिस ने पीड़ित छात्राओं द्वारा किए गए आत्महत्या के प्रयास की खबरों को भी नकारा।

वहीं बाद में पता चला कि लड़की के मोबाइल से एक वीडियो और निकल आई है जो कि दूसरी लड़की का है। पुलिस ने फौरन इन वीडियोज की जाँच के लिए उन्हें फॉरेंसिंक लैब भेजा। साथ ही तीनों आरोपितों को अपनी रिमांड में ले लिया। इस बीच आरोपित लड़की की वकील ने कोर्ट में बताया कि उसे किसी और लड़के द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था। मीडिया में भी खबरें आई कि लड़की को ब्लैकमेल करने वाले का नाम संजीव कुमार है जो आर्मी में जवान है। वही लड़की से बार-बार कॉल हिस्ट्री और स्क्रीनशॉट आदि डिलीट करने को कह रहा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -