Homeदेश-समाजलोगों को ईसाई बनाने आए थे मिशनरी, गाँव की महिलाओं ने कर दी धुनाई:...

लोगों को ईसाई बनाने आए थे मिशनरी, गाँव की महिलाओं ने कर दी धुनाई: प्रेयर की आड़ में धर्मांतरण की थी साजिश

घटना का वीडियो तब से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि उरला बस्ती में दो दिन पहले मारपीट की घटना हुई थी। उन्होंने कहा, “सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और बाद में दोनों पक्षों को पुलिस स्टेशन ले गई। किसी भी पक्ष ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की।"

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में धर्म परिवर्तन कराने आईं ईसाई मिशनरियों से जुड़ी महिलाओं के साथ तीखी नोक-झोंक की। यहाँ ईसाई मिशनरियों द्वारा आयोजित एक प्रार्थना सभा में दो महिलाओं को ईसाई धर्म में धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश कर रही थीं। इसकी जानकारी होने पर स्थानीय महिलाएँ भड़क उठी।

दुर्ग भिलाई के मोहन नगर थाना क्षेत्र के उरला गाँव की महिलाओं ने ईसाई मिशनरियों को पीट भी दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने पहुँचने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और किसी ने कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई।

अमर उजाला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उरला बस्ती की रहने वाली चित्रलेखा साहू ने अपने घर पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। सभा के दौरान चित्रलेखा के साथ एक अधेड़ उम्र की महिला और एक युवती थी। ये दोनों महिलाएँ लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रोत्साहित करने लगीं।

इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों का एक समूह चित्रलेखा के घर पर पहुँच गया। भीड़ को देखकर चित्रलेखा घटनास्थल से तुरंग भाग निकली। इस दौरान धर्मांतरण के लिए प्रोत्साहित करने वाली दो अन्य महिलाओं को स्थानीय महिलाओं ने पकड़ लिया और उन्हें पीट दिया।

उराला बस्ती के निवासियों ने आरोप लगाया है कि ये महिलाएँ इलाके में प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों का धर्म परिवर्तन कराने में लगी हुई थीं। यह आरोप लगाया गया है कि चित्रलेखा कीे साथ वाली महिलाएँ लालच देकर बैठक में भाग लेने वाले लोगों को ईसाई धर्म में परिवर्तित करने के लिए उसका रहे थे।

घटना का वीडियो तब से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि उरला बस्ती में दो दिन पहले मारपीट की घटना हुई थी। उन्होंने कहा, “सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और बाद में दोनों पक्षों को पुलिस स्टेशन ले गई। किसी भी पक्ष ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -