Homeदेश-समाजक्रिसमस पर केरल के चर्चों में आपस में ही भिड़े पादरियों के अलग-अलग गुट:...

क्रिसमस पर केरल के चर्चों में आपस में ही भिड़े पादरियों के अलग-अलग गुट: पुलिस को लेना पड़ा एक्शन, ‘Holy Mass’ को लेकर लड़ रहे ईसाई

चर्च के समान सिद्धांतों के तहत चर्च के पादरी और बिशप मास को अल्टर की तरफ मुँह करके पूरा करते हैं और यह पूरी प्रक्रिया इसी तरह पूरी की जाती है। हालाँकि, अलग-अलग चर्च और बिशप इसे अलग-अलग तरीके से अपनाते हैं, जिसको लेकर अक्सर झड़पें होती रहती हैं।

क्रिसमस के मौके पर होली मास (Holy Mass) दौरान कई चर्चों में हिंसक झड़प हो गई है। कोच्चि के सेंट मैरी कैथेड्रल बेसिलिका में शनिवार (24 दिसंबर 2022) को हुए इस हिंसक झड़प में अल्टर को भी नुकसान पहुँचाया गया है। वहीं, शुक्रवार (23 दिसंबर 2022) को एर्नाकुलम कैथड्रल बेसिलिका में इस तरह का मामला सामने आया था।

सेंट मैरी कैथेड्रल बेसिलिका में शनिवार को होली मास के समर्थक चर्च अंदर आ गए, जबकि दूसरा गुट लोगों मास (Mass) प्रदान कर रहा था। इस दौरान दोनों गुटों के बीच झड़प हो गई और वह मेेज को पूरी तरह तहस-नहस हो गया, जिस पर यीशु को चढ़ावा चढ़ाया जाता है।

जिन लोगों ने इस मास का समर्थन किया, उन्होंने शुक्रवार की रात को भी मास ऑफर किया था। वहीं, एक दूसरा गुट मास के उस तरीके का समर्थन कर रहा है जो साइनोड (पादरियों की सभा) द्वारा स्वीकृत है। यह गुट चर्च में प्रदर्शन कर रहा था। इस गुट ने चर्च में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की।

यूनिफाइड होली मास का समर्थन करने वाले गुट कहना है कि विरोधी गुट एडमिनिस्ट्रेटर को धमकी देकर पिछले तीन दिनों से ‘मास ऑफ एविल’ कर रहा है। वहीं, दूसरा गुट पुलिस पर भी आरोप लगा रहा है। बता दें कि दोनों गुटों में विरोध को देखते हुए पुलिस ने चर्च को खाली करा दिया।

उधर एर्नाकुलम कैथड्रल बेसिलिका के पादरी फादर एंटनी पुटावेलील का आरोप है कि असहमति रखने वाले पादरी ने एक के बाद एक मास करते रहे, ताकि उन्हें अल्टर के पास आने से रोका जा सके और साइनोड द्वारा स्वीकृत पद्धति के तहत मास को सेलिब्रेट करने से रोका जा सकते। वहीं, दूसरे गुट के पादरी ने कहा कि एंटनी पुटावेलील मास के दौरान अल्टर के पास आकर जानबूझकर समस्या खड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं।

बता दें कि साइरो-मालाबार चर्च के अंतर्गत यह चर्च दशकों से मास के अलग तरीके को अपनाता आ रहा है। इसके तहत मास की क्रिया के दौरान कुछ पादरी लोगों की ओर मुँह करते हैं, जबकि कुछ पादरी अल्टर (मेज वाली बेदी) की ओर मुँह किए रहते हैं। कुछ चर्च इन दोनों की विधियों का मिक्स रूप अपनाते हैं।

चर्च के समान सिद्धांतों के तहत चर्च के पादरी और बिशप मास को अल्टर की तरफ मुँह करके पूरा करते हैं और यह पूरी प्रक्रिया इसी तरह पूरी की जाती है। हालाँकि, अलग-अलग चर्च और बिशप इसे अलग-अलग तरीके से अपनाते हैं, जिसको लेकर अक्सर झड़पें होती रहती हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -