Homeदेश-समाजजिसके माँ-बाप, 2 बहनों और भाई को मार डाला, उस घायल बच्चे से मिले...

जिसके माँ-बाप, 2 बहनों और भाई को मार डाला, उस घायल बच्चे से मिले CM योगी: अस्पताल में चल रहा है अनमोल दुबे का इलाज, मुख्यमंत्री ने बँधाया ढाँढस

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने इस निरीक्षण की तस्वीरें आधिकारिक 'X' हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर की हैं। तस्वीरों में उनके साथ डॉक्टरों का पैनल मौजूद दिख रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार (3 अक्टूबर, 2023) को गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज (बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इसी अस्पताल में भर्ती देवरिया के जमीनी विवाद में घायल बच्चे का कुशल क्षेम जाना। साथ ही CM योगी ने अन्य मरीजों से बातचीत की और अस्पताल की व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से गरीबों के इलाज के लिए बेहतर प्रबंध करने को कहा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने इस निरीक्षण की तस्वीरें आधिकारिक ‘X’ हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर की हैं। तस्वीरों में उनके साथ डॉक्टरों का पैनल मौजूद दिख रहा है। देवरिया के जमीनी विवाद में घायल बच्चे की के सिर में पट्टी बँधी दिखी। तस्वीरों में डॉक्टर इलाज संबंधित जानकारियाँ भी साझा करते दिखाई पड़े। अनमोल बीआरडी कॉलेज के ICU वार्ड में भर्ती हैं। यहाँ उन्हें सोमवार की शाम 8 बजे लाया गया था। इसके अलावा CM योगी डेंगू और मलेरिया वार्ड में भी गए। उन्होंने किसी भी मरीज के इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही न करने की नसीहत दी।

बताते चलें कि देवरिया के रुद्रपुर में 2 अक्टूबर को हुई हिंसा के दौरान 10 वर्षीय नाबालिग अनमोल दुबे एकमात्र जीवित बच पाया था। वह घर के एक कोने में छिप गया था लेकिन हमलावरों ने उसे भी खोज कर मृत समझ कर छोड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनमोल को मानसिक आघात लगा है और वो बेहद डरा हुआ है। CM योगी आदित्यनाथ ने अनमोल के पास जा कर उसका नाम पूछा। नाम बताने के बाद अनमोल फफक-फफक कर रोने लगा। हालाँकि योगी ने उसे हिम्मत दी और कहा, ‘घबराओ करो। तुम्हारा इलाज चल रहा है।”

जानकारी के मुताबिक, इस नरंसहार के आरोपितों के खिलाफ योगी आदित्यथ ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस कार्रवाई की मॉनिटरिंग खुद मुख्यमंत्री कर रहे हैं। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के फतेहपुर गांव में 2 अक्टूबर (सोमवार) को एक दिल दहला देने वाली घटना में प्रेम यादव नामक एक व्यक्ति की हत्या के बदले दूसरे पक्ष ने बच्चों समेत 5 लोगों की हत्या कर दी गई थी। सत्य प्रकाश दुबे के परिवार के 5 सदस्यों की हत्या के बाद अब उनके घर में देवेश और अनमोल ही बचे हैं। झगड़े की वजह जमीनी विवाद बताया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -