Homeदेश-समाजहिंदू लड़के को मुस्लिम लड़की से था प्यार, मुहर्रम के दिन पहुँच गया मिलने:...

हिंदू लड़के को मुस्लिम लड़की से था प्यार, मुहर्रम के दिन पहुँच गया मिलने: कर्नाटक में दोनों समुदायों में विवाद के बाद खूनी संघर्ष, 2 की मौत और 6 घायल

इस घटना में 22 साल के पाशा वल्ली और 60 साल के येनकप्पा तलावड की मौत हो गई। वहीं, घायल लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है। इनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

कर्नाटक (Karnataka) के कोप्पल जिले के हुलीहैदर गाँव में दो समुदाय के बीच हिंसक संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 6 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। हालात को देखते हुए इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।

कहा जा रहा है कि एक हिंदू लड़का इलाके के ही एक मुस्लिम लड़की से प्यार करता था। मुहर्रम के दिन लड़का अपनी प्रेमिका के बुलावे पर उससे मिलने के गया था। कहा जा रहा है कि इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई।

इसके बाद दोनों समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए और बात बिगड़ गई। इसके बाद दोनों समुदाय के लोगों के बीच विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और जमकर पत्थरबाजी हुई।

इस घटना में 22 साल के पाशा वल्ली और 60 साल के येनकप्पा तलावड की मौत हो गई। वहीं, घायल लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है। इनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर पहुँचकर प्रशासन कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दिया है। इसके साथ इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई है। इस घटना को लेकर मामला दर्ज करने के बाद पुलिस इसकी जाँच कर रही है।

 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM मोदी की 4 REEL के पीछे छिपे सरकार के 4 बड़े एक्शन: 1 हफ्ते में पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट से लेकर...

पीएम मोदी की 4 रील के पीछे सरकार के 4 बड़े एक्शन भी हैं। खासकर NEET पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने पिछले एक हफ्ते के भीतर जिस तेजी से फैसले लिए हैं, उस पर भी नजर डालनी चाहिए।

स्पेन में घुसे हजारों अफ्रीकी घुसपैठियों को संभालने के लिए सेना तैनात, SC का आदेश बना ढाल: जानिए 6 साल पहले कैसे तबाही की...

मोरक्को से हजारो घुसपैठिए स्पेन में घुस गए हैं। इसको लेकर यूरोप में हलचल मचा हुआ है। इटली पीएम मेलोनी ने इस स्थिति पर चिंता जताई है।
- विज्ञापन -