Homeदेश-समाज'कॉन्ग्रेस नेता शिवकुमार के पास 317 बैंक खाते, 800 करोड़ की बेनामी संपत्ति', कोर्ट...

‘कॉन्ग्रेस नेता शिवकुमार के पास 317 बैंक खाते, 800 करोड़ की बेनामी संपत्ति’, कोर्ट ने 17 Sep तक ED को दी कस्टडी

ED ने शिवकुमार की हिरासत अवधि 5 दिन तक और बढ़ाने की माँग करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिनसे आरोपित शिवकुमार को रूबरू कराने की जरूरत है। साथ ही, ED ने कहा कि शिवकुमार ऐसी सूचना नहीं दे रहे हैं, जिसकी जानकारी सिर्फ उनके पास ही है।

कॉन्ग्रेस के दिग्गज नेता और पार्टी के लिए संकटमोचक कहे जाने वाले डीके शिवकुमार को दिल्ली की अदालत से शुक्रवार को झटका लगा है। कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 17 सितंबर तक उन्हें ईडी की हिरासत में भेज दिया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अदालत को बताया कि शिवकुमार की कई संपत्तियाँ बेनामी हैं और 317 बैंक खातों के जरिए धन शोधन किया गया है। ईडी ने कहा कि शिवकुमार के खिलाफ जाँच के अनुसार, शोधित धन 200 करोड़ रुपए से अधिक है और करीब 800 करोड़ रुपए मूल्य की बेनामी संपत्ति है ।

अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय से सवाल लिया कि क्या शिवकुमार अगले 5 दिन में सवालों के जवाब नहीं देंगे, आपको उन्हें हिरासत में लेने की क्या जरूरत है? इस पर ED ने शिवकुमार की हिरासत अवधि 5 दिन तक और बढ़ाने की माँग करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिनसे आरोपित शिवकुमार को रूबरू कराने की जरूरत है। साथ ही, ED ने कहा कि शिवकुमार ऐसी सूचना नहीं दे रहे हैं, जिसकी जानकारी सिर्फ उनके पास ही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -