Homeदेश-समाजइंटरनेशनल चार्टर्ड फ्लाइट में सवार हो रोम से 179 यात्री अमृतसर आए, 125 कोरोना...

इंटरनेशनल चार्टर्ड फ्लाइट में सवार हो रोम से 179 यात्री अमृतसर आए, 125 कोरोना संक्रमित पाए गए

पंजाब में कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर 7.95 प्रतिशत पर पहुँच गई है। सक्रिय मामले भी 4,434 दर्ज किए गए हैं। पटियाला, मोहाली और पठानकोट जिलों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। राज्य में अब तक 1,69,05,814 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 6,08,723 लोग संक्रमित मिले।

इटली से पंजाब आई एक फ्लाइट के 125 यात्रियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इटली से आई यह चार्टर्ड फ्लाइट अमृतसर में उतरी थी। इस फ्लाइट में कुल 179 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें 125 यात्री संक्रमित मिले। गुरुवार (6 जनवरी 2022) को एयरपोर्ट डायरेक्टर वीके सेठ ने यह जानकारी दी है।

वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट में इस फ्लाइट को एयर इंडिया का बताया गया था। बाद में एयर इंडिया ने ट्वीट कर इसे खारिज करते हुए बताया कि उसका रोम से फिलहाल किसी उड़ान का संचालन नहीं होता। एएनआई ने अमृतसर एयरपोर्ट के डायरेक्टर वीके सेठ के हवाले से बताया है कि जिस फ्लाइट से उतरे यात्री संक्रमित पाए गए हैं वह एक इंटरनेशनल चार्टर्ड फ्लाइट है।

बता दें कि पंजाब में कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर 7.95 प्रतिशत पर पहुँच गई है। सक्रिय मामले भी 4,434 दर्ज किए गए हैं। पटियाला, मोहाली और पठानकोट जिलों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। राज्य में अब तक 1,69,05,814 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 6,08,723 लोग संक्रमित मिले। वहीं, राज्य में अब तक 16,657 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गँवा चुके हैं।

भारत में गुरुवार (6 जनवरी 2022) को ओमिक्रॉन के एक दिन में सर्वाधिक 495 नए मामले सामने आए, जिसके बाद इस वैरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,630 हो गई है। ओमिक्रॉन के महाराष्ट्र में सबसे अधिक 797 मामले सामने आए, इसके बाद दिल्ली में 465, राजस्थान में 236, केरल में 234, कर्नाटक में 226, गुजरात में 204 और तमिलनाडु में 121 मामले सामने आए।

मंत्रालय के आँकड़ों के मुताबिक, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 90,928 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,51,09,286 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि देश में 325 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,82,876 हो गई है।

केंद्र सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए राज्यों को लगातार दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। बुधवार को ही केंद्र ने नौ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों (तमिलनाडु, पंजाब, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मिजोरम, मेघालय, जम्मू-कश्मीर और बिहार) को कोरोना संबंधी जाँच बढ़ाने के लिए कहा है, ताकि संक्रमण ना फैले।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉकरोचों के प्रदर्शन में घुसी नेहा बोरा कौन है? जानिए AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष का चिट्ठा- उमर खालिद को बताती है बेचारा, ब्राह्मणों से...

आइए जानते हैं CJP के प्रदर्शन में घुसकर वामपंथी एजेंडे को हवा देने वाली नेहा बोरा कौन हैं और कैसे वो ब्राह्मणों के खिलाफ जहर उगलती आईं हैं।

गाजियाबाद के सीवर प्लांट में पोलियो वायरस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, किसी बच्चे में संक्रमण नहीं: जानिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने कैसे बढ़ाई...

गाजियाबाद के सीवर में पोलियो वायरस मिला। यह वायरस पोलियो वैक्सीन के कमजोर अंश से विकसित होता है जो कमजोर टीकाकरण वाले इलाकों में फैलता है।
- विज्ञापन -