Homeदेश-समाजLockDown-5: 30 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, पहले चरण में रेस्टोरेंट, धार्मिक स्थल, सैलून...

LockDown-5: 30 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, पहले चरण में रेस्टोरेंट, धार्मिक स्थल, सैलून खोलने की इजाजत

गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक कंटेनमेंट जोन के बाहर वो सभी गतिविध‍ियाँ फिर से शुरू हो सकेंगी जिन पर अब तक पाबंदी लगी थी, लेकिन ऐसा चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। गाइडलाइंस के मुताबिक, लॉकडाउन तीन फेज में खुलेगा।

देश में लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या से चिंतित केन्द्र सरकार ने एक बार फिर पूरे देश में जारी लॉकडाउन को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया, लेकिन इस बार 8 जून से कंटेनमेंट जोन के बाहर प्रतिबंधित एरिया को चरणों के हिसाब से खोला जाएगा। यह पाँचवाँ मौका है कि जब केन्द्र सरकार की ओर से लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया गया है।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक कंटेनमेंट जोन के बाहर वो सभी गतिविध‍ियाँ फिर से शुरू हो सकेंगी जिन पर अब तक पाबंदी लगी थी, लेकिन ऐसा चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। गाइडलाइंस के मुताबिक, लॉकडाउन तीन फेज में खुलेगा।

सरकार ने पहले फेज के तहत 8 जून से धार्मिक स्थल, होटल, सैलून, रेस्टोरेंट खोलने की इजाजत दे दी है। हालाँकि, सरकार ने शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दी है।

दूसरे फेज के तहत स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला केंद्र ने राज्यों पर छोड़ दिया है। जुलाई में राज्य इस पर फैसला लेंगे। वहीं देशभर में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा, लेकिन लोग एक राज्य से दूसरे राज्य जा सकेंगे। इस दौरान लोगों को अब पास दिखाने की भी जरूरत नहीं होगी।

दूसरी ओर फिलहाल, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, मेट्रो रेल का संचालन, सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, थिएटर, बार और ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल पूरी तरह से बंद रहेंगे। आशंका जताई जा रही है कि सरकार तीसरे चरण में इस पर फैसला ले सकती है।

एक बार फिर 65 साल से ज्यादा के लोग, गर्भवती महिलाएँ, पहले से बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति और 10 साल से छोटे बच्चों को घर में ही रहने की सलाह दी गई है।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए पूरे देश में 25 मार्च से लॉकडाउन का दौर जारी है। लॉकडाउन 4.0 की अवधि 31 मई को खत्म हो रही थी, लेकिन देश में लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया है।

गौरतलब है कि देश में कोरोना के मरीजों की संख्या अब तेजी से बढ़ती चली जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार (30 मई, 2020) सुबह तक देश में अब तक कुल कोरोना के 1,73,763 मरीज सामने आ चुके हैं, जबकि 4971 लोगों की मौत हो चुकी है।

इतना ही नहीं पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा नए केस और सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। पिछले 24 घंटे में 7964 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 265 लोगों की मौत हो चुकी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

देशभर से गिरफ्तार हुए 9 आतंकी, चर्चा में आया मुन्ना झिंगाड़ा: जानिए डी कंपनी से उसका क्या है कनेक्शन, पाकिस्तान से कैसे रची जा...

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद का खास मुन्ना झिंगाड़ा भारत को दहलाने की साजिश रच रहा है। हाल ही में 9 आतंकियों की गिरफ्तारी में उसका नाम आया है। वह आईएसआई का मॉड्यूल चलाता है।

गाँव की बिजली काटकर इस्लामी भीड़ ने हिंदू परिवारों पर किया हमला, पुलिस पर भी पत्थर बरसाए: गुजरात के कच्छ का मामला, 23 के...

गुजरात के रायधनपार पर मुस्लिम ग्रुप ने हमला कर दिया। पहले गाँव की बिजली काट दिया और फिर गाँव में हथियार लेकर घुस गए। वहाँ पहुँचे पुलिस वालों पर भी हमला बोला।
- विज्ञापन -