Homeदेश-समाजबाइक पर ले जा रहे थे 32 किलो गोमांस, पुलिस ने रोका तो बरसाने...

बाइक पर ले जा रहे थे 32 किलो गोमांस, पुलिस ने रोका तो बरसाने लगे गोलियाँ: चापड़ और बंदूक सहित दिलशाद और अरबाज़ गिरफ्तार, साथी सहित सलमान फरार

इनके पास अवैध हथियार होने की भी आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही हरिनारायण फ़ौरन ही अपनी टीम के साथ मुखबिर द्वारा बताई जगह पर पहुँच गए।

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में पुलिस ने गौहत्या के आरोप में मुस्लिम समुदाय के 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गोहत्यारों के नाम दिलशाद बेग और अरबाज़ हैं। आरोपितों के पास से 32 किलो से अधिक गोमांस बरामद हुआ है। शनिवार (31 अगस्त, 2024) को हुई इस घटना में शामिल सलमान और मोहम्मद शाह का बेटा गुदनु फरार हैं। इन सभी ने दबिश देने गए पुलिस बल पर भी गोलियाँ बरसाईं। फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी चल रही है।

यह मामला अम्बेडकरनगर जिले के थानाक्षेत्र इब्राहिमपुर का है। यहाँ 31 अगस्त (शनिवार) को थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर हरिनारायण ने तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने बताया है कि वो अपने कुछ साथी पुलिसकर्मियों के साथ शनिवार को गश्त कर रहे थे। तभी उनको मुखबिर से सूचना मिली कि नहर के पास 2 बाइकों पर सवार 4 लोग गाय का मांस ले कर जा रहे हैं। इनके पास अवैध हथियार होने की भी आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही हरिनारायण फ़ौरन ही अपनी टीम के साथ मुखबिर द्वारा बताई जगह पर पहुँच गए।

तभी 2 बाइकों पर सवार 4 संदिग्ध सामने से आते दिखाई पड़े। पुलिस ने इन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने गोलियाँ बरसानी शुरू कर दी। पुलिस ने बार-बार चारों को सरेंडर करने के लिए कहा पर उन्होंने गोलियाँ बरसानी जारी रखीं। इन सभी ने भागने का प्रयास किया तो रितेश नाम के कांस्टेबल ने बंदूक ले कर भाग रहे एक व्यक्ति को दबोच लिया। उसने गोली बरसाने का प्रयास किया तो उसकी बैरल जमीन की तरफ धँसा दी गई। बाकी अन्य जवानों ने खुद को गोलियों से बचाते हुए दूसरे हमलावर को भी दबोच लिया।

इस धरपकड़ में 2 अन्य आरोपित फरार हो गए। पकड़े गए आरोपितों ने अपने नाम दिलशाद और अरबाज़ बताए। इनकी तलाशी में पुलिस को 32 किलो 200 ग्राम गोवंश के माँस के अलावा एक बंदूक, कारतूस, लोहे का चापड़, बाइक और मोबाइल फोन बरामद हुए। दोनों आरोपितों ने पूछताछ में मुठभेड़ के दौरान फरार हुए अन्य 2 हमलावरों के नाम सलमान और मोहम्मद शाह के बेटे गुदनु के तौर पर लिए। दिलशाद और अरबाज़ ने यह भी बताया कि वो पैसे कमाने के लिए गोवंश को काट कर बेचते थे।

पुलिस ने दिलशाद और अरबाज़ को गिरफ्तार कर के अदालत भेज दिया है। फरार चल रहे सलमान और गुदनु की तलाश में दबिश दी जा रही है। इनके 2 साथियों को हिरासत में ले कर पूछताछ चल रही है। इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के साथ गोवध अधिनियम व आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। पुलिस ने आरोपितों के गाँव में अपराधियों के सत्यापन की कार्रवाई तेज कर दी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -