Homeदेश-समाजपूर्व CM राबड़ी देवी के आवास पर तैनात CRPF जवान ने की आत्महत्या

पूर्व CM राबड़ी देवी के आवास पर तैनात CRPF जवान ने की आत्महत्या

सीआरपीएफ के 224 बटालियन में तैनात गिरियप्पा किरासुर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना के सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास की सुरक्षा में तैनात था। रात में उसने अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान (कॉन्स्टेबल) ने शुक्रवार (मई 17, 2019) को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह जवान कर्नाटक का रहने वाला था और कुछ ही दिनों पहले वो घर से छुट्टियाँ बिताकर लौटा था।

जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ के 224 बटालियन में तैनात गिरियप्पा किरासुर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना के सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास की सुरक्षा में तैनात था। रात में उसने अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हालाँकि, आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती जाँच में पुलिस का मानना है कि, पारिवारिक विवाद की वजह से जवान ने आत्महत्या की है। सचिवालय के डीएसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खबर के मुताबिक, सीआरपीएफ जवान गिरियप्पा का पत्नी के साथ फोन पर विवाद हुआ था। जिसके बाद जवान ने ये कदम उठाया। फिलहाल, पुलिस की जाँच जारी है। जल्द की आत्महत्या की वजह सामने आने की उम्मीद है। गौरतलब है कि, लोकसभा चुनाव को लेकर राबड़ी देवी लगातार पूरे प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रही है। बिहार में इस बार आरजेडी, कॉन्ग्रेस और आरएलएसपी समेत कई छोटे दल मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -