Homeदेश-समाजमोहम्मद अमन ने दलित लड़की का किया 5 साल रेप, शादी का दबाव बनाने...

मोहम्मद अमन ने दलित लड़की का किया 5 साल रेप, शादी का दबाव बनाने पर घरवालों को पीटा: शिकायत के बाद गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि मोहम्मद अमन और शिकायतकर्ता के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। मगर शादी से अमन मुकर गया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक 18 साल की दलित लड़की ने मुस्लिम लड़के पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद अमन नाम के लड़के ने पीड़िता को यह कहकर फँसाया था कि वह उससे शादी करेगा। हालाँकि बाद में वह मुकर गया और लड़की के घरवालों से मारपीट भी की।

लड़की के मुताबिक, अमन पहले उसे तंग किया करता था और। फिर बाद में उसने उसको शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फँसाया और उसके साथ 5 साल तक रेप किया। जब लड़की के परिजनों को अमन के बारे में पता चला तो वह शादी के लिए तैयार हो गए। वह अमन से बात करने भी गए लेकिन वहाँ अमन ने लड़की के घरवालों से मारपीट की और शादी से भी साफ मना कर दिया।

अब नवाबगंज थाना में पीड़िता ने अपनी शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि मोहम्मद अमन और शिकायतकर्ता के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। मगर शादी से अमन मुकर गया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

एबीपी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने बताया कि आरोपित के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। तरबगंज क्षेत्राधिकारी द्वारा इस मामले में जाँच की जा रही है।

वहीं सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि दलित लड़की को मोहम्मद अमन से प्यार हो गया था, दोनों में शारीरिक संबंध बने और दोनों ने शादी करने का मना बनाया। इसके बाद लड़की घर से कुछ पैसे लेकर आई और अमन को दिए। मगर पैसे पाते ही अमन बदल गया। अब पुलिस ने लड़की की शिकायत के बाद उसे पकड़ा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हिंदू बन लॉरा फ्रांसिस ने मंदिर में किया विवाह, फिर भी तमिलनाडु सरकार ने गर्भगृह में पूजा से रोका: हाई कोर्ट ने दिया अधिकार,...

मद्रास हाई कोर्ट ने कहा कि विदेशी नाम या नागरिकता से हिंदू पहचान तय नहीं होती। अमेरिकी महिला को मंदिर में पूजा और प्रवेश का पूरा अधिकार मिला।

‘तमिलनाडु को अलग देश होना चाहिए’: मद्रास HC ने कहा- यह देशद्रोह नहीं, आज के दौर में ऐसा बयान देश/सरकार के खिलाफ नफरत फैलाना...

मद्रास हाई कोर्ट ने कहा कि देशद्रोह के आरोपों की समीक्षा हमेशा वर्तमान सामाजिक ताने-बाने और माहौल को ध्यान में रखकर की जानी चाहिए।
- विज्ञापन -