Homeदेश-समाजप्रोपोजल ठुकराने पर दलित TikTok स्टार शिवानी की हत्या: मोहम्मद आरिफ ने कबूला जुर्म,...

प्रोपोजल ठुकराने पर दलित TikTok स्टार शिवानी की हत्या: मोहम्मद आरिफ ने कबूला जुर्म, लगा SC/ST एक्ट

डीएसपी वीरेंदर सिंह ने आरोपित आरिफ मोहम्मद को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि उसका कोरोना टेस्ट कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरिफ ने दुपट्टे से शिवानी खोबियान का गला घोंट कर उसे मार डाला। परिवार का आरोप है कि आरिफ उसे आए दिन परेशान करता था। हाल ही शिवानी ने उससे बातचीत बंद कर के उसके प्रोपोजल को ठुकरा दिया था, जिसके बाद.........

हरियाणा के सोनीपत स्थित कुंडली में शिवानी नामक एक TikTok स्टार की हत्या का मामला सामने आया थाा। शिवानी की लाश उसके ही सैलून में मिली थी। पुलिस ने इस मामले में उसके दोस्त आरिफ को गिरफ़्तार किया है। आरिफ ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। शिवानी दलित समुदाय से आती थी, इसीलिए पुलिस ने ऐसी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शिवानी का शव बेड के बॉक्स में मिला था। शिवानी TikTok अकाउंट पर 1.34 लाख से भी अधिक फॉलोवर्स हैं। पुलिस ने सोमवार (जून 28, 2020) को आरोपित को गिरफ्तार किया। आरिफ मोहम्मद पर हत्या के साथ-साथ सबूतों के छेड़छाड़ का भी मामला दर्ज किया गया है क्योंकि उसने न सिर्फ शिवानी की हत्या करने के बाद उसके फोन से मैसेज भेजा बल्कि उसके TikTok अकाउंट पर वीडियो भी अपलोड किया था।

डीएसपी वीरेंदर सिंह ने आरोपित आरिफ मोहम्मद को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि उसका कोरोना टेस्ट कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरिफ ने दुपट्टे से शिवानी खोबियान का गला घोंट कर उसे मार डाला। परिवार का आरोप है कि आरिफ उसे आए दिन परेशान करता था। हाल ही शिवानी ने उससे बातचीत बंद कर के उसके प्रोपोजल को ठुकरा दिया था, जिसके बाद समझाने के बहाने से सैलून आकर उसने शिवानी की हत्या कर दी

पुलिस के अनुसार, आरिफ शिवानी को मनाने के बहाने सैलून आया था लेकिन डोरबेल बजा कर दरवाजा खुलवाया। हालाँकि, शिवानी ने उसे देखते ही दरवाजा बंद कर दिया था, जिसके बाद वो धक्का देकर जबरदस्ती अंदर घुसने में कामयाब रहा। ब्यूटीशियन शिवानी अपने परिवार से संपर्क करना चाहती थी लेकिन मोहम्मद आरिफ हाथापाई पर उतर आया और उसने फोन छीन कर जोर-जबरदस्ती शुरू कर दी। फिर मार डाला।

ज्ञात हो कि रविवार (जून 28, 2020) को TikTok स्टार शिवानी के एक अन्य दोस्त ने सैलून खोला तो उसे किसी चीज की बदबू आई। बाद में उसने कमरा खोल कर देखा तो उसमें शिवानी की लाश पड़ी हुई थी। उनकी हत्या हो चुकी थी। जिस दिन हत्या हुई, उस दिन देर रात तक घर न पहुँचने पर शिवानी की बहन भारती ने उनके व्हाट्सप्प नंबर पर मैसेज कर पूछा तो जवाब आया, “मैं हरिद्वार में हूँ, मंगलवार को आऊँगी।” दरअसल, ये मैसेज हत्या आरोपित आरिफ ने ही किया था।

शिवानी और आरिफ एक-दूसरे को अच्छे से जानते थे। उन्होंने बताया कि शिवानी द्वारा उससे बात न करने पर वह शिवानी को परेशान करने लगा। इसको लेकर दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा भी हुआ था। परिजनों ने बताया कि 15 दिन से दोनों में काफी झगड़ा चल रहा था। आरिफ ने शुक्रवार को ही शिवानी की हत्या कर दी थी। वह उसी दिन से गायब थी। सैलून में उसकी बहन का दोस्त नीरज उसी बेड पर सोया करता था, जिसके नीचे शिवानी का शव पड़ा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -