Homeदेश-समाजIB के अंकित शर्मा की लाश को नाले में फेंक रहे AAP पार्षद ताहिर...

IB के अंकित शर्मा की लाश को नाले में फेंक रहे AAP पार्षद ताहिर हुसैन के गुंडे: सामने आया नया Video

पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा है कि दंगों के दिनों की यदि ताहिर हुसैन के फोन कॉल डिटेल्स खुल गई तो अंकित शर्मा की हत्या में संजय सिंह और केजरीवाल दोनों की भूमिका सामने आ जाएगी।

आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद ताहिर हुसैन के गुंडों पर 4 लोगों को मार डालने के आरोप लगे हैं। हुसैन पर आरोप है कि उसके गुंडे आईबी के अंकित शर्मा सहित 4 युवकों को घसीट कर ले गए और उन्हें मार कर उनके शवों को नाले में फेंक दिया। पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने एक विडियो ट्वीट कर इसका खुलासा किया है। दवा किया जा रहा है कि इस विडियो में देखा जा सकता है कि ताहिर हुसैन के घर में ले जाकर मारे गए लोगों के शवों को उसके गुंडे नाली में फेंक रहे हैं।

केजरीवाल की पार्टी अपने पार्षद के बचाव में उतर आई है। हुसैन ने भी एक विडियो जारी कर अपना बचाव किया है। लेकिन, वो उसी कपड़े में अपना बचाव करने विडियो आ गया जिन कपड़ों में वह हाथ में डंडा लेकर छत पर घुमते दिखा था। नीचे संलग्न किए गए विडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह नाली में शवों को फेंका जा रहा है, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद किया:

कपिल मिश्रा ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर दंगों के दिनों की ताहिर हुसैन के फोन के कॉल डिटेल्स खुल गई तो अंकित शर्मा की हत्या में संजय सिंह और केजरीवाल दोनों की भूमिका सामने आ जाएगी। ये बहुत बड़ा आरोप है क्योंकि मिश्रा ने सीधा दिल्ली के मुखिया पर दंगों में शामिल होने के आरोप लगाए हैं। अंकित शर्मा के परिवार ने भी बताया है ताहिर हुसैन के गुंडे अंकित को घसीट कर ले गए थे। उसकी माँ ने रोते हुए मीडिया को अपना दुःखड़ा सुनाया था। ताहिर हुसैन की बहुमंजिला इमारत से भी पेट्रोल बम और पत्थर फेंके जाने के कई विडियो सामने आए हैं।

नोट: सोशल मीडिया में कई तरह के विडियो और तस्वीरें पोस्ट हो रहे हैं। ऑपइंडिया इनकी पुष्टि नहीं करता। इस मुश्किल वक्त में धैर्य बनाएँ रखें और प्रशासन को हालात पर काबू पाने में सहयोग करें।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अमेरिकी सांसद राइली मूर ने FCRA संशोधन विधेयक पर भारत को दी चेतावनी: आखिर विदेशी नेताओं और चर्च समूहों को इस बदलाव से इतनी...

FCRA संशोधन विधेयक को चर्चों पर हमले के रूप में पेश किया जा रहा है, जबकि विवाद की असली वजह विदेशी फंडिंग, धर्मांतरण नेटवर्क और भारत-विरोधी गतिविधियों पर सरकार की बढ़ती निगरानी है

मस्जिद को लेकर अफवाह, दंगों की साजिश में सपा सांसद बर्क का हाथ, पुलिस पर झूठा आरोप: संभल हिंसा जाँच की 857 पेज की...

संभल हिंसा 2024 में सपा सांसद बर्क का हाथ था। हिंसा की जाँच के लिए गठित न्यायिक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। सरकार को आयोग ने रिपोर्ट सौंप दी है।
- विज्ञापन -