Homeदेश-समाजPFI का झंडा और 'सर तन से जुदा' का मैसेज: दिल्ली से पूर्व सैनिक...

PFI का झंडा और ‘सर तन से जुदा’ का मैसेज: दिल्ली से पूर्व सैनिक हुए गायब, परिवार का दावा- कई दिनों से कुछ मुस्लिम पड़े थे पीछे

पूर्व सैनिक की बेटी किरन ने दावा किया है कि कुछ मुस्लिम कई दिनों से उनके पिता का पीछा कर रहे थे। यह बात उनके पिता ने खुद घर में बताई थी। उन्होंने बताया था कि पीछा करने वाले मुस्लिम उन पर अपने संगठन में शामिल होने और धर्मांतरण का दबाव बना रहे हैं।

दिल्ली से एक पूर्व सैनिक गायब हैं। उनके परिजनों को उनके ही नंबर से ‘सर तन से जुदा इन अजमेर वाया पाकिस्तान’ का मैसेज आया है। साथ ही प्रतिबंधित कट्टरपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के झंडे की फोटो भेजी गई है। परिजनों का यह भी दावा है कि कुछ मुस्लिम कई दिनों से उनका पीछा कर रहे थे। गायब पूर्व सैनिक की पहचान राजेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है।

प्रेम नगर थाना पुलिस ने मामल दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। दिल्ली के प्रेम नगर थाना इलाके से पूर्व सैनिक के लापता होने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व सैनिक सुल्तानपुरी के एक सरकारी स्कूल में काम करते हैं। आमतौर पर दोपहर 2 बजे तक वह अपने घर पर पहुँच जाते थे। लेकिन सोमवार (7 नवंबर 2022) को राजेंद्र प्रसाद घर नहीं पहुँचे। इसके बाद 2:30 पर राजेंद्र के फोन से उनकी पत्नी के फोन पर ‘सर तन से जुदा’ का मैसेज आया।

वहीं, पूर्व सैनिक की बेटी किरन ने दावा किया है कि कुछ मुस्लिम कई दिनों से उनके पिता का पीछा कर रहे थे। यह बात उनके पिता ने खुद घर में बताई थी। उन्होंने बताया था कि पीछा करने वाले मुस्लिम उन पर अपने संगठन में शामिल होने और धर्मांतरण का दबाव बना रहे हैं। हालाँकि संगठन का नाम उन्होंने नहीं बताया था।

इस घटना के बाद से पूर्व सैनिक के परिवार वाले दहशत में हैं। रोहिणी के डीसीपी गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “प्रेम नगर थाने में हमें सोमवार (7 नवंबर) को एक शिकायत मिली है कि पूर्व सैनिक राजेंद्र प्रसाद का अपहरण हो गया है। जिसके बाद हमने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी। हमें बाद में पता चला कि उनकी पत्नी के व्हाट्सएप पर दो मैसेज आए हैं।”

उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि ये मैसेज पहली बार आया है। हमारी टीम सभी एंगल से मामले की जाँच कर रही है। पुलिस स्कूल के आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज भी खँगाल रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंताल्या में COP31 की नाकामी, बिना समझौते लौटे करीब 200 देश: जलवायु संकट के बीच गरीब देशों के हिस्से आए खोखले वादे, जानिए सबकुछ

समझौते के मसौदे से कोयला, तेल और गैस यानी जीवाश्म ईंधन को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने या उनसे दूर जाने का साफ जिक्र तक हटा दिया गया।

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।
- विज्ञापन -