Homeदेश-समाजटिकरी बॉर्डर पर 'किसानों' ने दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल पर किया हमला, सिर में...

टिकरी बॉर्डर पर ‘किसानों’ ने दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल पर किया हमला, सिर में गंभीर चोटें

26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के नाम पर 'किसानों' ने जमकर हिंसा की थी। लाल किले पर धार्मिक झंडा फहरा दिया था। इस हिंसा में 300 से अधिक पुलिसवाले घायल हो गए थे।

टिकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल पर ‘किसानों’ द्वारा हमला किए जाने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कॉन्स्टेबल जितेंद्र राणा पर शुक्रवार (12 फरवरी 2021) को हमला किया गया। उनके पैर और सिर में गंभीर चोंटे आई हैं।

एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उन पर हमला उस वक्त किया गया जब वे लापता किसानों के पोस्टर चिपका रहे थे। राणा नागलोई थाने में तैनात हैं। उनकी ड्यूटी टिकरी बॉर्डर पर लगी थी।

रिपोर्टों के मुताबिक राणा कुछ समझ पाते उससे पहले ही तथाकथित आंदोलनकारी ‘किसानों’ ने उन पर हमला कर दिया। हमले की वजह से उन्हें कई टाँके भी लगे हैं। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफ़आईआर दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल को उपद्रवी समझ लिया था, क्योंकि वह वर्दी में नहीं थे। हमले के बाद मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने राणा को बचाया।       

बता दें कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के नाम पर ‘किसानों’ ने जमकर हिंसा की थी। लाल किले पर धार्मिक झंडा फहरा दिया था। इस हिंसा में 300 से अधिक पुलिसवाले घायल हो गए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -