Homeदेश-समाजएकता कपूर ने नाबालिग रेप मामले गिरफ्तार पर्ल वी पुरी को बताया निर्दोष, पुलिस...

एकता कपूर ने नाबालिग रेप मामले गिरफ्तार पर्ल वी पुरी को बताया निर्दोष, पुलिस ने कहा- उनके खिलाफ पूरे सबूत

शनिवार को एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर इस पूरे मामले से संबंधित एक बड़ा पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने पीड़िता की माँ के हवाले से यह दावा किया कि अभिनेता पुरी निर्दोष हैं। एकता ने कहा कि पीड़िता की माँ ने खुद उनसे बात की।

टीवी अभिनेता पर्ल वी पुरी को मुंबई में नाबालिग से रेप व छेड़छाड़ के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत शुक्रवार (04 जून 2021) देर रात गिरफ्तार किया गया था। पुरी समेत 6 लोगों पर मामला दर्ज किया गया। हालाँकि शनिवार (05 जून) को एकता कपूर ने दावा किया कि पुरी निर्दोष हैं। जिस पर पुलिस ने कहा कि पुरी पर लगे आरोप पूरी तरह सही हैं और उनके खिलाफ सबूत भी हैं।

शनिवार को एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर इस पूरे मामले से संबंधित एक बड़ा पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने पीड़िता की माँ के हवाले से यह दावा किया कि अभिनेता पुरी निर्दोष हैं। एकता ने कहा कि पीड़िता की माँ ने खुद उनसे बात की।

एकता कपूर के इंस्टाग्राम पोस्ट का स्क्रीनशॉट

एकता कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा कि पीड़िता की माँ ने खुले तौर पर यह कहा है कि पुरी निर्दोष है। एकता ने यह भी बताया कि पीड़िता की माँ ने अपने पति पर ही आरोप लगाया है कि उसके पति के द्वारा यह पूरी कहानी सिर्फ इसलिए रची गई कि माँ पर यह आरोप लगाया जा सके कि सेट पर ही काम करने के बावजूद एक माँ अपनी बेटी की सुरक्षा नहीं कर सकी। एकता के अनुसार पीड़िता की माँ ने बताया कि पीड़िता के पिता उसे अपने पास रखना चाहते हैं इसलिए उन्होंने यह सब किया है।

इसके बाद पोस्ट में एकता कपूर ने लिखा कि दोषी कौन है यह तय करना, कोर्ट का काम है लेकिन वह वही सब कह रही हैं जो पीड़िता की माँ ने बताया। एकता ने दावा किया कि उनके पास सभी मैसेज और वॉयस नोट्स हैं जिनमें पीड़िता की माँ पुरी को निर्दोष बता रही है।

हालाँकि शनिवार को ही वसई कोर्ट के द्वारा पुरी को न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद वसई डीसीपी संजय कुमार पाटिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अभिनेता पर्ल वी पुरी के खिलाफ लगाए गए आरोप आधारहीन नहीं बल्कि सही हैं और पुलिस के पास पुरी के खिलाफ सबूत भी हैं। यही कारण है कि पुलिस ने पुरी को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।

ज्ञात हो कि इस मामले में 16 वर्षीय पीड़िता ने बताया था कि पहले एक शख्स ने कार में उसके साथ रेप किया, फिर इसमें शामिल अन्य आरोपितों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। इसके बाद पुलिस ने सभी छह आरोपितों को हिरासत में ले लिया था।  

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हर कब्र-दरगाह वक्फ की प्रॉपर्टी नहीं: मद्रास हाई कोर्ट, कहा- सिर्फ इस्लाम से जुड़े होने के कारण बोर्ड नहीं कर सकता कब्जा; जानिए क्या...

मद्रास हाईकोर्ट ने तमिनलाडु वक्फ बोर्ड के 240 साल पुराने दरगाह को वक्फ संपत्ति बताने के दावे को खारिज कर दिया। कोर्ट ने दरगाह की भूमि पर पारिवारिक दावा माना।

INDI गठबंधन की बैठक में आई पार्टियाँ बजा रही थी अपनी ढपली अपना राग, उधर एक झटके में 21 सांसद हो गए कम: जानें...

एक तरफ दीदी दिल्ली में विपक्षी एकता की नई स्क्रिप्ट लिख रही थीं, तो दूसरी तरफ एक ही झटके में उनके 21 सांसद कम हो चुके थे।
- विज्ञापन -