Homeदेश-समाजमुस्लिम युवक ने नौकरी दिलाने के बहाने दिल्ली में किया युवती का रेप, फिर...

मुस्लिम युवक ने नौकरी दिलाने के बहाने दिल्ली में किया युवती का रेप, फिर जबरन कराया धर्मान्तरण

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि हाल ही में उक्त युवक को उत्तराखंड पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ़्तार किया है। वो पीड़ित लड़की को जनवरी 2019 में नौकरी का झाँसा देकर दिल्ली लाया था और...

मुरादाबाद में युवती का धर्म परिवर्तन और बलात्कार का मामला सामने आया है। युवती ने दिल्ली के एक युवक पर आरोप लगाया कि उसने पहले उसका रेप किया और उसके बाद जबरन धर्म परिवर्तन कराया। सोमवार (सितम्बर 16, 2019) को एसएसपी के पास पीड़िता ने शिकायत की, जिसके बाद महिला थाना जाँच में जुट गई है। आरोपित युवक मुस्लिम समुदाय का है, जिसने पीड़िता को नौकरी दिलाने का झाँसा दिया और फिर उसे दिल्ली लेकर गया। वह 19 जनवरी 2019 को पीड़िता को दिल्ली लेकर गया था।

युवती ने कहा कि दिल्ली जाने के बाद आरोपित युवक ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद जबरन उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि युवक के परिवार वालों ने पीड़िता से कुछ कागजातों पर भी हस्ताक्षर करा लिए। 13 अगस्त को मौक़ा मिलते ही वह वहाँ से भाग खड़ी हुई और मुरादाबाद पहुँची। उसने कहा कि युवक के परिवार वाले अभी भी उसके पीछे पड़े हैं।

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि हाल ही में उक्त युवक को उत्तराखंड पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ़्तार किया है। आरोपित के पिता का कहना है कि पीड़िता ने उनके बेटे के साथ निकाह भी कर लिया है लेकिन पीड़िता इससे साफ़ इनकार कर रही है। दोनों पक्षों को महिला थाना में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है।

पुलिस ने आरोपित युवक के परिवार से कहा है कि अगर दोनों का निकाह हुआ है तो वे उससे सम्बंधित दस्तावेज पेश करें। आरोपित मुस्लिम युवक दिल्ली के सिकंदरपुर क्षेत्र का निवासी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -