Homeदेश-समाज'योगी बाबा मेरी रक्षा करें, अब कभी नहीं करूँगा गोकशी': नाम-पते के साथ गले...

‘योगी बाबा मेरी रक्षा करें, अब कभी नहीं करूँगा गोकशी’: नाम-पते के साथ गले में तख्ती लटका कर सरेंडर करने पहुँचा मोहम्मद आलम, यूपी पुलिस ने लगाया था गैंगस्टर एक्ट

जब आलम पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो गया तो वह फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। कड़ी कानूनी कार्रवाई के डर से वह 18 दिसम्बर, 2023 को बदायूँ के हाजा थाने पर पहुँचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

बदायूँ में एक गोतस्कर ने गले में तख्ती डाल कर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। गोतस्करी मोहम्मद आलम अपनी रक्षा की गुहार लगाते हुए थाने में पहुँचा था। वह गोकशी के मामले में आरोपित था। अपने नाम-पते के साथ थाने में आत्मसमर्पण करने पहुँचे इस गोतस्कर की फोटो अब वायरल हो रही है।

जानकारी के अनुसार, बदायूँ के थाना सहसवान के गाँव खैरपुर खैराती का रहने वाला मोहम्मद आलम गोकशी के कई मामलों में आरोपित है। गोकशी की घटनाओं को लेकर उस पर कई मामले दर्ज किए गए थे। आलम पर हाल ही में पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।

जब आलम पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हो गया तो वह फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। कड़ी कानूनी कार्रवाई के डर से वह 18 दिसम्बर, 2023 को बदायूँ के हाजा थाने पर पहुँचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

आलम अपने गले में एक तख्ती डाल कर पहुँचा था। इस तख्ती पर लिखा था, “मैं, मोहम्मद आलम पुत्र नूर मोहम्मद निवासी खैरपुर खैराती थाना सहसवान बदायूँ गैंगस्टर के मामले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर रहा हूँ। अब कभी गोकशी नहीं करूँगा, योगी बाबा मेरी रक्षा करें।”

आलम पर आधे दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। उसके गैंग में 5 लोग थे जो गोतस्करी और गोकशी करते थे, इनमें से पुलिस पहले ही 4 को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। आलम के फरार होने के बाद जब उसके घर सहित अन्य ठिकानों पर दबिश पड़ी तो उसने पुलिस के सामने ही आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अब आलम को कोर्ट में पेश करेगी और आगे की कार्रवाई करेगी।

गौरतलब है कि बीते कुछ समय में उत्तर प्रदेश में गोतस्करों पर कड़ी कार्रवाई हुई है। कुछ गोतस्कर पुलिस के साथ एनकाउंटर में घायल हुए हैं जबकि कई की संपत्तियाँ जब्त कर करवाई गई हैं। इसी कार्रवाई के डर से आलम ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -