Homeदेश-समाजखाने में थूकने के बाद पैक कर रहा था मासूम, कुरैशी ब्रदर्स के सलाम...

खाने में थूकने के बाद पैक कर रहा था मासूम, कुरैशी ब्रदर्स के सलाम चिकन रेस्टोरेंट का वीडियो वायरल: FIR के बाद इसे बंद करने की हो रही माँग

इस साल जनवरी में साहिबाबाद के तसीरुद्दीन को रोटी पर थूकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। घटना तब सामने आई थी, जब मदीना होटल में काम करने वाले तसीरुद्दीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वायरल वीडियो में तसीरुद्दीन रोटियों को सेंकने के दौरान उस पर थूकता नजर आ रहा था।

यूपी के गाजियाबाद स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना पैक करने के दौरान उसमें थूकने का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में होटल का कर्मचारी खाना पैकिंग वाले पॉलिथिन पर थूकता नजर आ रहा है। इसको लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार (25 मई 2023) की रात मुकदमा दर्ज कराया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मामला गाजियाबाद के लोनी इलाके में स्थित सलाम चिकन रेस्टोरेंट का है। वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम मासूम है। बावर्ची मासूम के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलामंत्री और कार्यकर्ता शुभम कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि अगर रेस्टोरेंट को बंद नहीं कराया गया तो इसका घेराव किया जाएगा।

शुभम कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो में रेस्टोरेंट कर्मचारी मासूम खाना पैक करने वाले पॉलिथिन में थूक कर खाना पैक कर रहा है। होटल के कर्मचारियों पर न सिर्फ पैक खाने में, बल्कि खाना परोसने से पहले भी थूकने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

सलाम चिकन रेस्टोरेंट के मालिक सलाम कुरैशी और अय्यूब कुरैशी हैं। युवा वाहिनी के कार्यकर्ता रेस्टोरेंट बंद करने की माँग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि रेस्टोरेंट में काम करने वाले आरोपित मासूम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल वीडियो की जाँच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले की जाँच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। वहीं होटल के मालिकों का कहना है कि कर्मचारी खाने में थूक नहीं रहा था, बल्कि प्लास्टिक खोलने के लिए फूँक मार रहा था। इसे ही खाने की पैकिंग में थूकना बताया जा रहा है।

बता दें गाजियाबाद में पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। इस साल जनवरी में साहिबाबाद के तसीरुद्दीन को रोटी पर थूकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। घटना तब सामने आई थी, जब मदीना होटल में काम करने वाले तसीरुद्दीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वायरल वीडियो में तसीरुद्दीन रोटियों को सेंकने के दौरान उस पर थूकता नजर आ रहा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -