Homeदेश-समाजबीच चौराहे पर युवती ने मचाया उत्पात: राह चलते लोगों से स्कूटी-कार छीन कर...

बीच चौराहे पर युवती ने मचाया उत्पात: राह चलते लोगों से स्कूटी-कार छीन कर चढ़ने लगी, पुलिस बैरिकेड उठा कर फेंक डाला

मामला ग्वालियर के फूल बाग चौराहे का है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि लड़की ने चौराहे पर करीब 1 घण्टे तक हँगामा किया।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक लड़की ने बीच चौराहे जमकर हँगामा किया। उसकी हरकतों की वजह से सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। लड़की ने राह चलने वालों का वाहन छीनकर चलाने की कोशिश की। यही नहीं, एक कार के ऊपर बैठकर उसने काफी तक बवाल काटा। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला ग्वालियर के फूल बाग चौराहे का है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि लड़की ने चौराहे पर करीब 1 घण्टे तक हँगामा किया। इसका एक वीडियो भी सोशल में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लड़की को बीच सड़क उत्पाद मचाते हुए देखा जा सकता है। उसकी इस हरकत से कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

वीडियो में लड़की पहले एक कार को रोकने की कोशिश करती है। लेकिन, ड्राइवर कार नहीं रोकता। इसके बाद वह स्कूटी सवार एक व्यक्ति को रोकती है और उसकी स्कूटी छीनकर चलाने लगती है। उसका हँगामा यहीं नहीं थमा। वीडियो में वह पुलिस बैरिकेड को फेंकते हुए देखी जा सकती है।

इसके बाद वह चौराहे से गुजर रही एक कार के बोनट में चढ़ कर हँगामा करने लगी। कभी वह बोनट पर बैठती तो कभी खड़े होकर चिल्लाती। इस दौरान वह रास्ते से गुजरने वाले लोगों पर ऊलजलूल टिप्पणी कर रही थी। इसके बाद वह कार में ही लेट गई। बाद में वहाँ मौजूद महिलाओं और आशा कार्यकर्ताओं ने उसे जबरदस्ती कार से उतारा। हालाँकि, इसके बाद भी उसका हँगामा नहीं रुका।

लड़की के हँगामे से परेशान होकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला बल के साथ मौके पर पहुँची पुलिस उसे थाने ले गई। लड़की को कार से नीचे उतारने वाली महिलाओं का कहना है कि लड़की मानसिक रूप से परेशान लग रही थी। शायद उसे किसी ने प्यार में धोखा दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अमेरिका से युद्ध की आड़ में ईरानी सरकार विरोधियों को निपटाने में लगी, सिर्फ जून में करीब 100 लोगों को दी फाँसी: कई के...

ईरान में अमेरिका के साथ युद्ध के आड़ में खामेनेई सत्ता अपने विरोधियों को निपटाने में लगी हुई है। सिर्फ जून 2026 में ही 100 लोगों को फाँसी की सजा दी गई है।

बंगाल के आदिनाथ मंदिर को वापस पाने में जुटे सनातनी, इस्लामी आक्रांताओं ने कब्जा कर बना दी थी अदीना मस्जिद: जानिए कब से चल...

बंगाल की अदीना 'मस्जिद' के पास हिंदू संगठन ने पूजा-पाठ शुरू कर दी। हिंदुओं ने कहा कि यह ऐतिहासिक ढाँचा एक प्राचीन हिंदू मंदिर तोड़कर बनाया गया है।
- विज्ञापन -