Homeदेश-समाजछलकता हमरो जवनिया ए राजा... बिहार के मंदिर में 2 लड़कियों ने अश्लील भोजपुरी...

छलकता हमरो जवनिया ए राजा… बिहार के मंदिर में 2 लड़कियों ने अश्लील भोजपुरी गाने पर डांस कर के बनाया रील्स

आरोप है कि इन लड़कियों ने मंदिर की सीढ़ियों पर भोजपुरी के अश्लील गाने 'छलकत हमरो जवनिया ऐ राजा…' के बोल 'रउ ले राजा हम खटिया बिछवनी देखी लगा के मच्छरदानी…' पर डांस करते हुए वीडियो बनाया था।

बिहार के छपरा में स्थित प्रसिद्ध मारुति मानस हनुमान मंदिर में दो लड़कियों ने अश्लील भोजपुरी गाने पर वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर प्रबंधन कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है। वहीं, बजरंग दल के कार्यकर्ता भी कार्रवाई की माँग कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छपरा में स्थित मारुति मानस हनुमान मंदिर में हर रोज सैकड़ों लोग पूजा-पाठ करने आते हैं। हालाँकि, दो युवतियों ने लाइक और फ़ॉलोअर्स के चक्कर में मंदिर परिसर में अश्लील गाने पर वीडियो बनाया है। वीडियो बनाने वाली लड़कियाँ आपस में बहन बताई जा रही हैं। इनकी पहचान रिया कश्यप और प्रिया कश्यप के रूप में हुई।

आरोप है कि इन लड़कियों ने मंदिर की सीढ़ियों पर भोजपुरी के अश्लील गाने ‘छलकता हमरो जवनिया ऐ राजा…’ के बोल ‘रउ ले राजा हम खटिया बिछवनी देखी लगा के मच्छरदानी…’ पर डांस करते हुए वीडियो बनाया था। वायरल वीडियो में उक्त लड़कियों को ठुमका लगाते हुए देखा जा सकता है। इन दोनों ही लड़कियों ने यह वीडियो रील के रूप में इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। रिया कश्यप के इंस्टाग्राम पर 2 लाख 47 हजार फॉलोवर हैं। वहीं, उसकी बहन प्रिया कश्यप के 15 हजार फॉलोवर है। फिलहाल, यह वीडियो इंस्टाग्राम से डिलीट किया जा चुका है।

मंदिर परिसर पर अश्लील गाने पर वीडियो बनाने की घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों, हिंदू संगठनों व मंदिर समिति ने नाराजगी जताई है। मानस मारुति मंदिर के प्रबंधन समिति के सदस्य चंदन वर्मा का कहना है कि छपरा शहर के कुछ युवाओं द्वारा मंदिर परिसर में अश्लील भोजपुरी गाने पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा था।

इसकी जानकारी श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर प्रबंधन को दी गई। युवाओं के खिलाफ मंदिर प्रबंधन कानूनी करवाई करने के मूड में है। फिलहाल, चेतावनी दी गई है। लेकिन, यदि आने वाले दिनों में ऐसी घटना होती है तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बजरंग दल के जिला मंत्री धनंजय कुमार ने मंदिर परिसर में हुई इस हरकत पर विरोध जताते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार से इस मामले में लड़कियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की माँग की।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

उमर खालिद की ‘कुर्बानी’ का जश्न मनातीं आरफा खानम, ताहिर हुसैन के लिए भी बहाए थे आँसू: अपने ‘पोस्टर बॉय’ के लिए अदालत पर...

उमर खालिद से ताहिर हुसैन तक, ‘पोस्टर बॉय’ पॉलिटिक्स कैसे काम करती है? आरफा खानम के बयान, अदालतों पर सवाल और सुनवाई में देरी के दावों की पड़ताल।

फर्जी Video, झूठे आरोप, हमले और नफरती बयान… काँवड़ यात्रा को बदनाम करने के लिए वामपंथी-कट्टरपंथी और मीडिया कैसे फैलाते हैं भ्रम, पढ़ें- पूरा...

कैसे काँवड़ यात्रा को लेकर कट्टरपंथी, वामपंथी, बिकाऊ मीडिया सुनियोजित तरीके से निशाना बनाती और त्योहारों को बदनाम करने के लिए भ्रम फैलाती।
- विज्ञापन -