Homeदेश-समाजसपा MLA इरफान सोलंकी जेल भिजवाने वाली महिला की नातिन लापता, भाई के साथ...

सपा MLA इरफान सोलंकी जेल भिजवाने वाली महिला की नातिन लापता, भाई के साथ गई थी स्कूल: रेलवे स्टेशन के पास मिली लावारिस साइकिल

इस मामले में गुमशुदा लड़की की नानी नजीर फातिमा का बयान भी सामने आया है। नजीर ने बताया कि उन्होंने सपा विधायक हाजी इरफ़ान सोलंकी पर अपने घर में आगजनी की FIR दर्ज करवा रखी है। इस मामले में इरफ़ान सोलंकी देवरिया जेल में बंद हैं। बकौल फातिमा, विधायक इरफ़ान के ऊपर केस दर्ज करवाने के अलावा उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।

कानपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी इरफ़ान सोलंकी को जेल भिजवाने वाली महिला की नातिन लापता हो गई है। गुरुवार (4 अप्रैल 2024) को महिला की 14 वर्षीया नातिन अपने भाई के साथ स्कूल गई थी, लेकिन लौटकर घर नहीं आई। गुमशुदा की साइकिल रेलवे स्टेशन के पास लावारिस हालत में बरामद हुई है। पुलिस ने शुक्रवार (5 अप्रैल 2024) को केस दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है।

घटना गाजीपुर जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र की है। लापता नाबालिग के अब्बा असलम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने बताया है कि गुरुवार (4 अप्रैल) को कक्षा 9 में पढ़ने वाली उनकी 14 वर्षीया बेटी साइकिल से अपने भाई के साथ स्कूल गई थी। दोपहर 1 बजे जब स्कूल की छुट्टी हुई तो लड़की के भाई ने अपनी बहन को खोजना शुरू किया, लेकिन वह नहीं मिली।

आखिरकार भाई घर आ गया और अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। नाबालिग लड़की के परिजनों ने अपने परिचितों और रिश्तेदारों के घर जाकर उसकी खोजबीन शुरू की। हालाँकि, तमाम कोशिशों के बावजूद लड़की का कुछ भी अता-पता नहीं चल पाया। गुमशुदा के पास एक मोबाइल फोन होना भी बताया गया है। पुलिस ने यह केस IPC की धारा 363 के तहत दर्ज कर लिया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू की। उसके बाद देर रात गाजीपुर रेलवे स्टेशन के पास लड़की की साइकिल लावारिस हालात में मिली। अब पुलिस CCTV फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स साक्ष्यों के आधार पर लड़की की तलाश में जुटी है। इस संबंध में नाबालिग के अब्बा द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट की कॉपी ऑपइंडिया के पास मौजूद है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में गुमशुदा लड़की की नानी नजीर फातिमा का बयान भी सामने आया है। नजीर ने बताया कि उन्होंने सपा विधायक हाजी इरफ़ान सोलंकी पर अपने घर में आगजनी की FIR दर्ज करवा रखी है। इस मामले में इरफ़ान सोलंकी देवरिया जेल में बंद हैं। बकौल फातिमा, विधायक इरफ़ान के ऊपर केस दर्ज करवाने के अलावा उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।

बताते चलें कि हाजी इरफ़ान सोलंकी पर लगे आगजनी के आरोपों में अदालत कुछ ही दिनों में अपना फैसला सुना सकती है। गुमशुदा लड़की मंगलवार (2 अप्रैल 2024) को ही अपनी नानी के घर कानपुर से गाजीपुर अपने अब्बू के साथ गई थी। बताते चलें कि अभी हाल ही में सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी ने अपने इनकाउंटर की आशंका जताते हुए खुद को UP पुलिस के साथ असुरक्षित बताया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -