Homeदेश-समाजसाई चरण को अगवा कर 'इस्लामी गैंग' ने घंटों पीटा, क्योंकि मुस्लिम लड़की से...

साई चरण को अगवा कर ‘इस्लामी गैंग’ ने घंटों पीटा, क्योंकि मुस्लिम लड़की से कर रहा था बात: अजीम शेख, मुज्जू और इरशाद समेत 9 पर FIR

साई चरण को घंटों तक बंधक बना कर रखा गया और प्रताड़ित किया गया। साई ने पूरी बात मुस्लिम गैंग के लड़कों को बताई लेकिन इसका उन पर कोई असर नहीं हुआ। पुलिस ने इस मामले में अब मोहम्मद अजीम, शेख अफसर, मोहम्मद इरशाद, मुज्जू, शाहबाज, मोहम्मद फैयाज, निहाल समेत 9 के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

तेलंगाना के हानमकोंडा में एक हिन्दू युवक को मुस्लिम लड़कों ने अगवा करके बेरहमी से पीटा। उसे घंटों तक बंधक बनाकर रखा और धमकियाँ दी। हिन्दू युवक को एक मुस्लिम लड़की से बात करने के लिए प्रताड़ित किया गया। हिन्दू पीड़ित मुस्लिम लड़की को नौकरी दिलाने के लिए उससे बात कर रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना रविवार (23 मार्च, 2025) को हुई। हानमकोंडा में साई चरण नाम का युवक एक मुस्लिम लड़की से एक सार्वजनिक जगह पर कुछ बात कर रहा था। साई चरण डिलीवरी बॉय का काम करता है। वह जिस लड़की से बात कर रहा था, वह उसकी बहन की दोस्त थी।

साई और मुस्लिम लड़की एक नौकरी के विषय में बात कर रहे थे। इसी दौरान उनकी बातचीत का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया। इसे मुस्लिम लड़कों के गैंग के पास भेजा गया। उन्होंने इसके बाद साई को रविवार को अगवा कर लिया। उसे एक जगह पर जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया गया।

मुस्लिम लड़के इसके बाद साई को उस मुस्लिम लड़की के घर ले गए और यहाँ भी उस को प्रताड़ित किया। साई को एक कमरे में बंद करके मुस्लिम गैंग के लड़कों ने उस पर लाठियों और रॉड से हमला किया। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शरीर पर पिटाई के निशान पड़ गए हैं।

साई चरण को घंटों तक बंधक बना कर रखा गया और प्रताड़ित किया गया। साई ने पूरी बात मुस्लिम गैंग के लड़कों को बताई लेकिन इसका उन पर कोई असर नहीं हुआ। किसी तरह साई मुस्लिम लड़कों की गिरफ्त से छूट सका और इसके बाद वह पुलिस के पास पहुँचा।

पुलिस ने इस मामले में अब मोहम्मद अजीम, शेख अफसर, मोहम्मद इरशाद, मुज्जू, शाहबाज, मोहम्मद फैयाज, निहाल समेत 9 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनकी तलाश चल रही है। वहीं घायल साई चरण को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -