Homeदेश-समाजझारखंड में घर से घूमने निकली ST लड़की का 10 लड़कों ने किया गैंगरेप,...

झारखंड में घर से घूमने निकली ST लड़की का 10 लड़कों ने किया गैंगरेप, दोस्त को मारपीट कर भगाया: BJP ने उठाए हेमंत सरकार पर सवाल

चाईबासा में जनजातीय समुदाय की एक लड़की से गैंगरेप के आरोप में 10 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। पीड़िता पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है जो फ़िलहाल घर से ही काम कर रही थी। घटना वाले दिन वह अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी।

झारखंड के चाईबासा में जनजातीय समुदाय की एक लड़की से गैंगरेप की घटना सामने आ रही है। इस घटना में आरोपितों की संख्या 10 बताई जा रही है जिनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। पीड़िता सॉफ्टवेयर इंजीनियर है जो फ़िलहाल घर से ही काम कर रही थी। पुलिस ने केस दर्ज कर के कुछ संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं भाजपा ने इस मामले को ले कर राज्य सरकार को महिला सुरक्षा में असफल बताया है। घटना गुरुवार (20 अक्टूबर 2022) की बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना मुफस्सिल थानाक्षेत्र के टेकराहासू की है। पीड़िता अपने एक दोस्त के साथ इसी क्षेत्र में बनी एक हवाई पट्टी पर घूमने गई थी जहाँ उसे शाम हो गई। तभी वहाँ लगभग 10 अनजान लोग आ गए जिन्होंने पहले पीड़िता के दोस्त को मारपीट कर भगा दिया। इस दौरान आरोपितों ने पीड़िता के दोस्त का मोबाईल फोन और जेब में रखे 5 हजार रुपए भी छीन लिए। बाद में सभी ने पीड़िता को कुछ दूर सुनसान में ले जा कर उसके साथ रेप किया।

घटना के बाद पहुँची पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ उन्हें किसी से मिलने-जुलने की इजाजत नहीं है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 10 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज कर ली है। कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए भी उठाया गया है। हालाँकि अब तक पुलिस द्वारा किसी की आधिकारिक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस मामले की जाँच के लिए 15 सदस्यीय SIT का गठन किया गया है।

भाजपा ने झारखंड सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड में भाजपा प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने प्रदेश सरकार के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए गए हैं। कुणाल के मुताबिक चाईबासा में हुई SIT टीम का गठन महज एक खानापूर्ति है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसी घटनाएँ अब आम बात हो चुकी हैं। भाजपा प्रवक्ता के मुताबिक आरोपित अपनी पहुँच सीधे मुख्यमंत्री ऑफिस तक बताया करते हैं। कुणाल सारंगी ने हेमंत है तो हिम्मत है के नारे को कटघरे में खड़ा करते हुए बताया कि अब सिर्फ अपराधियों की हिम्मत है और यही हाल रहा तो इस प्रदेश में आम लोगों का रहना भी दूभर हो जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कहीं लहराई तलवारें, कहीं चाकू गोदकर ले ली जान तो कहीं AK-47 दिखा फैलाई दहशत: मुहर्रम पर कई राज्यों में इस्लामी कट्टरपंथियों ने की...

देश के अलग-अलग हिस्सों से मुहर्रम के दौरान विवाद, झड़प और हिंसा की कई घटनाएँ सामने आई हैं। कहीं युवक की हत्या की गई को कहीं पुलिस पर हमला।

लड़कियों को फँसाओ, निकाह से पहले प्रेग्नेंट करो और बच्चा ले लो… क्या है ‘जिहाद अल-अकबर’, जिसके जरिए हिंदू महिलाओं के धर्मांतरण की साजिश...

पाकिस्तान में बैठे कट्टरपंथी आकाओं ने 'जिहाद अल अकबर' से एक खास एजेंडा तैयार किया है। बड़े पैमाने पर हिंदू महिलाओं का धर्मांतरण करवाना है।
- विज्ञापन -