Homeदेश-समाजकटी-फटी जींस, छोटी स्कर्ट, हाफ पैंट… शिमला के जैन मंदिर में सब बैन: बोर्ड...

कटी-फटी जींस, छोटी स्कर्ट, हाफ पैंट… शिमला के जैन मंदिर में सब बैन: बोर्ड पर लिखा- मर्यादित कपड़े पहनकर ही यहाँ प्रवेश करें

मंदिर के बाहर लगाए बोर्ड पर लिखा गया, "सभी महिलाएँ और पुरुष मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहन कर ही आएँ। छोटे वस्त्र, हाफ पैंट, बरमूडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटे-फ़टे जींस, फ्रॉक एवं थ्री क्वटर जींस आदि पहन कर आने पर बाहर से ही दर्शन कर सहयोग करें।"

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित एक जैन मंदिर में महिलाओं और पुरुषों का छोटे कपड़ों में प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। इन छोटे कपड़ों में हाफ पैंट, मिनी स्कर्ट, फ्रॉक आदि शामिल हैं। दिगंबर जैन सभा के इस आदेश का बाकायदा बोर्ड बना कर मंदिर के आगे टाँग दिया गया है। मंदिर प्रशासन ने अपने इस कदम को संस्कृति बचाने के लिए उठाया गया कदम बताया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मंदिर शिमला के मिडल बाजार क्षेत्र में स्थित जैन मंदिर द्वारा लागू किया गया है। आदेश वाले बोर्ड पर जय जिनेन्द्र के साथ सबसे ऊपर ध्यान देने की अपील की गई है। नीचे लिखा, “सभी महिलाएँ और पुरुष मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहन कर ही आएँ। छोटे वस्त्र, हाफ पैंट, बरमूडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटे-फ़टे जींस, फ्रॉक एवं थ्री क्वटर जींस आदि पहन कर आने पर बाहर से ही दर्शन कर सहयोग करें।” बोर्ड के नीचे निवेदक के तौर पर श्री दिगंबर जैन सभा शिमला लिखा हुआ है।

इस आदेश के बारे में मंदिर के पुजारी संजय जैन ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि लोग अपनी संस्कृति भूलते जा रहे हैं। इसके उदहारण के तौर पर उन्होंने महिलाओं द्वारा सिर पर पल्लू आदि न करने की बात कही। संजय जैन ने कई पुरुषों पर भी मंदिर के अंदर अमार्यादित ढंग से घुसने का आरोप लगाया है। बकौल संजय जैन ऐसी हरकतों से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचती है। फिलहाल पुजारी संजय द्वारा श्रद्धा भाव को देखते हुए ही दर्शन करवाने की जानकारी दी गई है।

संजय जैन का कहना है कि अमर्यादित कपड़ों में मंदिर में प्रवेश सिर्फ शिमला नहीं बल्कि पूरे देश की समस्या है। उन्होंने आगे कहा कि मंदिर के अंदर विश्व कलयाण और शाँति की कामना होती है और जहाँ ऐसी प्रार्थना हो तो वहाँ मर्यादा का पालन होना चाहिए। पुजारी ने सभी सनातनी मंदिरों में मर्यादित वस्त्रों की माँग की है। बताते चलें कि पिछले महीने मई 2023 में बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत ने छोटे कपड़ों में मंदिर जाने वाली लड़कियों के फोटो शेयर करते हुए उन्हें सलीके से रहने की सलाह दी थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।

CJP का मंच बना ‘मोदी विरोधी बैटलग्राउंड’… जानें- वामपंथी और विपक्षी दल कैसे कर रहे छात्रों के आंदोलन का इस्तेमाल, विदेशी फंडिंग और खालिस्तानी...

जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन भटकाकर विपक्ष अपनी राजनीति चमका रहा है। विदेशी फंडिंग और हिंसा के बीच पीएम मोदी ने फास्ट-ट्रैक कोर्ट का ऐलान किया।
- विज्ञापन -