Homeदेश-समाजआमिर खान को बाइक के लिए चाहिए थे ₹70 हजार, हिना ने मायके से...

आमिर खान को बाइक के लिए चाहिए थे ₹70 हजार, हिना ने मायके से लाकर नहीं दिए तो डाला तेजाब: दो बच्चों का अब्बा बीवी पर एसिड अटैक कर फरार

हिना के अब्बा के मुताबिक आमिर आए दिन नशे में उनकी बेटी की पिटाई करता था। उनका कहना है कि एक बार तो हालात तलाक तक पहुँच गए थे, लेकिन दोनों पक्षों के कुछ लोगों ने बातचीत कर मामला सुलझा दिया था।

आमिर खान को बाइक लेनी थी। बीवी हिना परवीन पर इसके लिए 70 हजार रुपए अपने मायके से लाने को कहा। हिना पैसे लेकर नहीं लौटी तो आमिर ने उस पर तेजाब उड़ेल दिया। मामला झारखंड के रांची का है। घटना रविवार (27 नवंबर 2022) की है। हिना की हालत गंभीर है। आमिर फरार है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला नामकुम थाना क्षेत्र के काँटाटोली स्थित मौलाना आजाद कॉलोनी का है। पीड़िता के अब्बा ने दामाद आमिर अपनी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया है कि आमिर पिछले कुछ समय से उनकी बेटी पर 70 हजार रुपए लाने का दबाव बना रहा था। प्रताड़ना से तंग आकर हिना शनिवार को मायके चली आई थी। पिता ने उसे जल्द पैसे का इंतजाम करने का भरोसा देकर वापस ससुराल भेजा दिया।

हिना के अब्बा के मुताबिक आमिर इन पैसों से बाइक खरीदना चाहता था। रविवार को हिना के वापस लौटते ही आमिर पैसे माँगने लगा। आरोप है कि उसने पहले से ही तेजाब खरीद कर घर में रख लिया था। जब हिना अपना मुँह धो रही थी तो उसने स्टील के बर्तन में रखे तेजाब को उस पर उड़ेल दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग जमा हुए। एसिड अटैक से हिना का चेहरा, गर्दन और छाती बुरी तरह से जल गए।

बताया जा रहा है कि इस दौरान आमिर घटनास्थल से भाग निकला। हिना का रिम्स के बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है। हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल वह कुछ बोल नहीं पा रही है। हिना के अब्बा के मुताबिक आमिर आए दिन नशे में उनकी बेटी की पिटाई करता था। उनका कहना है कि एक बार तो हालात तलाक तक पहुँच गए थे, लेकिन दोनों पक्षों के कुछ लोगों ने बातचीत कर मामला सुलझा दिया था।

पीड़िता के भाई के मुताबिक हिना और आमिर का निकाह लगभग 10 साल पहले हुआ था। दोनों के 2 बच्चे भी हैं। आरोप है कि हिना जब भी मायके आती थी, ससुराल के लिए 5-10 हजार ले जाती थी। आमिर की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। पुलिस का कहना है कि आमिर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -