Homeदेश-समाज...इसलिए होटल की 7वीं मंजिल से कूदी मॉडल: राजस्थान के मंत्री के साथ सोने...

…इसलिए होटल की 7वीं मंजिल से कूदी मॉडल: राजस्थान के मंत्री के साथ सोने का था दबाव, नहाते हुए बना लिया था वीडियो

आरोपितों ने गुनगुन को फोटोशूट के लिए उदयपुर बुलाया था। यहाँ से उसे भीलवाड़ा ले गए। मॉडल जब बाथरूम में नहा रही थी तो आरोपितों ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।

पिछले दिनों राजस्थान के जोधपुर में मॉडल गुनगुन उपाध्याय होटल की सातवीं मंजिल से कूद गई थी। इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्टों के अनुसार मॉडल पर राजस्थान की कॉन्ग्रेस सरकार के मंत्री रामलाल जाट के साथ सोने का दबाव था। आरोपितों ने मॉडल का नहाते हुए वीडियो बना लिया था। इसके जरिए वे उस पर दबाव बना रहे थे और हनी ट्रैप के जाल में मंत्री को फँसाने की साजिश रची थी।

पुलिस ने साजिश रचने वाले युवक-युवती को मंगलवार (1 फरवरी 2022) को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान अक्षत (32) और दीपाली (30) के तौर पर हुई है। अक्षत शर्मा उर्फ नितिन उर्फ चिनू भीलवाड़ा के सुभाषनगर का रहने वाला है। दीपाली झुंझुनू की रहने वाली है और एक मॉडल है। अक्षत गिरोह का मास्टरमाइंड है। व्यापारियों और प्रभावशाली लोगों को फँसाकर ब्लैकमेल करने का इनका इतिहास रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार आरोपितों ने गुनगुन को फोटोशूट के लिए उदयपुर बुलाया था। यहाँ से उसे भीलवाड़ा ले गए। सर्किट हाउस के पास बने होटल में ठहरे। मॉडल जब बाथरूम में नहा रही थी तो आरोपितों ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। लेकिन मॉडल भीलवाड़ा से निकल गई, जिससे आरोपितों की साजिश कामयाब नहीं हुई।

जोधपुर डीसीपी भुवन भूषण के अनुसार दो अन्य लड़कियों के साथ दीपिका और अक्षत ने भीलवाड़ा के सर्किट हाउस में रामलाल जाट से मुलाकात भी की थी। उन्हें कुछ दस्तावेज दिखाए थे। लेकिन जाट ने बताया कि यह मामला उनसे जुड़ा नहीं है और बात आगे नहीं बढ़ पाई। इसके बाद मंत्री के संपर्क में आने के लिए वे मॉडल को चारा बनाकर उन्हें फँसाने की कोशिश में लगे थे।

गौरतलब है कि गुनगुन ने रविवार (30 जनवरी 2022) को होटल 7 लॉर्ड्स की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की थी। वह एक कार के ऊपर गिरी, जिससे उसकी जान बच गई। उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। 19 साल की गुनगुन शनिवार को जोधपुर आई और रातानाडा के होटल में रुकी। सुसाइड की कोशिश से पहले उसने अपने पिता को फोन किया था। उनसे कहा था, “पापा मैं सुसाइड करने जा रही हूँ, बस मेरा चेहरा देख लेना।’ उनके पिता गणेश उपाध्याय ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस जब तक लोकेशन ट्रैस कर गुनगुन तक पहुँचती वह छलांग लगा चुकी थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -