Homeदेश-समाजदिल्ली हिंदू विरोधी दंगों में जिन-जिन की हुई नृशंस हत्या, सभी परिवारों को 3-3...

दिल्ली हिंदू विरोधी दंगों में जिन-जिन की हुई नृशंस हत्या, सभी परिवारों को 3-3 लाख रुपए: कपिल मिश्रा का ऐलान

"कुल 14 लोगों का पता चल चुका हैं जिनकी निर्ममता से हत्या हुई है, हम उन सभी परिवारों की मदद करेंगे। कई लोगो को गोलियाँ लगी हैं, किसी की चाय की, पान की दुकान, रिक्शा, रेहड़ी जला दिया गया हैं। हम किसी भी एक परिवार को टूटने या कमजोर होने नहीं देंगे। ये संकल्प हैं।"

दिल्ली में हुए हिंदू विरोधी दंगों में दिलबर नेगी की नृशंस हत्या का मामला रुह कँपाने वाला है। उन्हें जिस प्रकार दोनों हाथ काटकर जिंदा जलाया गया, उसे शायद ही उनका परिवार भूल पाए। इसी बीच मानवीय संवेदना और मदद के तौर पर भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने अपने प्रयासों से उनके परिवार को आर्थिक रूप से राहत मुहैया कराने के लिए 3 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर पर दी। उन्होंने बताया कि वे दंगा पीड़ित हिंदू परिवारों से मिले और उन्होंने सबकी मदद करने का फैसला किया। उन्होंने ऐलान किया कि इन दंगों में जिन 7 लोगों की नृशंस हत्या की गई, उन सभी को 3-3 लाख रुपए दिए जाएँगे। वहीं, 5 गंभीर रूप से घायलों को 2-2 लाख रुपए दिए जाएँगे जबकि 3 पीड़ित परिवारों को 1-1 लाख रुपए दिए जाएँगे। उन्होंने ट्वीट के जरिए ऐलान किया कि वे इस काम के लिए जल्द से जल्द फंड इकट्ठा करने का काम शुरू करने वाले हैं।

इस ट्वीट के बाद कपिल मिश्रा ने एक और ट्वीट किया और बताया कि जिनकी निर्ममता से हत्या हुई है, वे उन सभी परिवारों की मदद करने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने लिखा, “कुल 14 लोगों का पता चल चुका हैं जिनकी निर्ममता से हत्या हुई है, हम उन सभी परिवारों की मदद करेंगे। कई लोगो को गोलियाँ लगी हैं, किसी की चाय की, पान की दुकान, रिक्शा, रेहड़ी जला दिया गया हैं। हम किसी भी एक परिवार को टूटने या कमजोर होने नहीं देंगे। ये संकल्प हैं।”

गौरतलब है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा के दौरान 24 फरवरी को शिव विहार में दिलबर नेगी हत्या मामले में क्राइम ब्रांच की SIT-2 ने शहनवाज नाम के आरोपित को गिरफ्तार किया था। शहनवाज पर आरोप है कि उसने हिंसा के दौरान मिठाई की दुकान में काम करने वाले 22 वर्षीय दिलबर नेगी को बेहरमी से मारा और उसके दोनों हाथ काटकर उसे जिंदा जला दिया। उधर अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ जारी है।

हाथ काटा, पैर काटा, माँस के टुकड़े की तरह आग में फेंक दिया: मृतक दिलबर नेगी का विडियो वायरल

दिलबर सिंह नेगी के हाथ-पैर काट दंगाइयों ने दुकान की आग में झोंका: बचकर भागे श्याम ने बताई आपबीती

…जिन दिलबर नेगी का हाथ-पैर काटकर आग में फेंका था, उनकी हत्या के आरोप में शाहनवाज गिरफ्तार

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -