Homeदेश-समाजकर्नाटक: मंत्री ने मंदिर में दर्शन के लिए तोड़ी कतार, लड़की ने लगाई क्लास,...

कर्नाटक: मंत्री ने मंदिर में दर्शन के लिए तोड़ी कतार, लड़की ने लगाई क्लास, मंत्री को माँगनी पड़ी माफी

लड़की के द्वारा आपत्ति जाहिर करने के बाद गृह मंत्री ने खुद आगे आकर उससे माफी माँगी और सफाई देते हुए कहा कि उन्हें दो अहम बैठकों में हिस्सा लेने जाना है और इन दोनों बैठकों में जाना बेहद ज़रूरी है।

सार्वजनिक स्थल पर किसी वीआईपी या वीवीआईपी के आने पर उन्हें प्रशासन की तरफ से विशेष सुविधा मुहैया कराना तो आम बात है और ऐसा होते हुए तो आपने अक्सर ही देखा होगा। मगर जब कर्नाटक के गृहमंत्री एमबी पाटिल सोमवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव मंदिर में दर्शन करने गए और उन्हें मंदिर में दर्शन के लिए स्पेशल एक्सेस दिया गया तो वहाँ का माहौल ही बदल गया।

दरअसल हुआ ये कि जब एमबी पाटिल कर्नाटक के विजयपुर के अमरगंदीशरा शिव मंदिर में दर्शन करने पहुँचे तो वहाँ काफी भीड़ थी। जिसकी वजह से प्रशासन उन्हें कतार से निकालते हुए वीआईपी एक्सेस देकर अंदर दर्शन करवाने ले जाने लगा। इसी बीच वहाँ कतार में खड़ी एक लड़की ने आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि आपको तो लाइन में आना चाहिए।

उस लड़की ने कहा, “हमलोग यहाँ पर लगभग एक घंटे से खड़े हैं। आप भले ही मंत्री हैं, लेकिन आपको भी कतार में खड़े होना चाहिए। आपको इस तरह से मंदिर के स्पेशल ट्रीटमेंट की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए।”

लड़की के द्वारा आपत्ति जाहिर करने के बाद गृह मंत्री ने खुद आगे आकर उससे माफी माँगी और सफाई देते हुए कहा कि उन्हें दो अहम बैठकों में हिस्सा लेने जाना है और इन दोनों बैठकों में जाना बेहद ज़रूरी है। लिहाजा वो कतार में नहीं लग सकते हैं, क्योंकि उन्हें फ्लाइट भी पकड़नी है। इसलिए उन्हें वीआईपी एक्सेस देकर दर्शन करवाया गया।

एमबी पाटिल की बातें सुनकर लड़की ने उनकी तारीफ की और फिर उनके साथ फोटो भी क्लिक करवाई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -