Homeदेश-समाज6 साल तक बेटी से रेप करता रहा मोहम्मद Y, गर्भवती हुई तो हुआ...

6 साल तक बेटी से रेप करता रहा मोहम्मद Y, गर्भवती हुई तो हुआ खुलासा: हाई कोर्ट ने दी 101 साल की सजा, कहता था- सभी अब्बा बेटियों के साथ यही करते हैं

जिला अदालत ने अपनी ही बेटी के बलात्कारी अब्बा को आजीवन कारवास के साथ 101 साल की सजा सुनाई। अपनी टिप्पणी में कोर्ट ने कहा कि मोहम्मद Y किसी भी प्रकार की दया का पात्र नहीं है।

केरल की एक अदालत ने मोहम्मद Y नाम के शख्स को अपनी बेटी से रेप करने के इल्जाम में 101 साल तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेपिस्ट अब्बा का नाम मोहम्मद Y है जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मोहम्मद Y पर आरोप लगा था कि उसने अपनी बेटी का लगभग 6 साल तक यौन शोषण किया। इस वजह से नाबालिग पीड़िता गर्भवती भी हो गई थी। पुलिस ने जाँच के बाद मोहम्मद Y के खिलाफ अदालत में सबूत पेश किए थे। कोर्ट ने इन सबूतों को सजा के लिए पर्याप्त माना।

लाइव लॉ के मुताबिक केस दर्ज किए जाने के समय पीड़िता की उम्र 16 साल की थी। जब वह महज 10 साल की थी तब से उसका अब्बा मोहम्मद Y उसे अपनी हवस का शिकार बना रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब 16 साल की उम्र में पीड़िता गर्भवती हो गई थी, तब पुलिस ने केस दर्ज करके जाँच शुरू कर दी थी। जाँच में यह निकलकर सामने आया था कि मोहम्मद Y अपनी बेटी से यह कह कर दुष्कर्म करता था कि सभी अब्बा अपनी बेटियों के साथ ऐसा ही करते हैं।

पुलिस की जाँच में यह भी सामने आया कि रेप के बाद मोहम्मद Y अपनी बेटी को यह भी बताया करता था कि वो हमबिस्तरी सिर्फ रमजान के पहले कर सकता है। पुलिस ने पीड़िता के बयान सहित कई अन्य सबूत अदालत में पेश किए। अदालत ने इन सबूतों को सजा देने के लिए पर्याप्त माना। जिला अदालत ने अपनी ही बेटी के बलात्कारी अब्बा को आजीवन कारवास के साथ 101 साल की सजा सुनाई। अपनी टिप्पणी में कोर्ट ने कहा कि मोहम्मद Y किसी भी प्रकार की दया का पात्र नहीं है।

नोट: पीड़िता की पहचान छिपाने के लिए दोषी अब्बा का नाम बदल दिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जिस चुनाव आयोग को राहुल गाँधी विदेश तक कोसते रहे, ट्रंप ने उसी की तारीफ की: कॉन्ग्रेस को लगी मिर्ची

ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था और फोटो-ID सिस्टम का उदाहरण देते हुए अमेरिका में SAVE America Act पास करने की माँग की।

बंगाल मे शुभेंदु सरकार के 100 दिन पूरे: जानिए ममता राज जाने से राज्य में क्या-क्या हुए परिवर्तन

अब जब बंगाल में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि इन 100 दिनों के भीतर बंगाल की तस्वीर कितनी बदली है?
- विज्ञापन -